क्राइम पेट्रोल देखकर दिमाग मे आया आइडिया, पुजारी बन जैन मंदिरों से सोने चांदी चुराने लगा शख्स

Published : Jan 30, 2023, 02:32 PM IST
जैन मंदिरों में चोरी करने वाले शख्स को पुलिस ने मुम्बई के मलाड से गिरफ्तार किया है

सार

महाराष्ट्र की दिंडोशी पुलिस ने एक अनोखे चोर को पकड़ा है। ये चोर पुजारी बन कर जैन मंदिरों से सोने चांदी की चोरी करता था।

मुंबई(Maharashtra). महाराष्ट्र की दिंडोशी पुलिस ने एक अनोखे चोर को पकड़ा है। ये चोर पुजारी बन कर जैन मंदिरों से सोने चांदी की चोरी करता था। उसने पुलिस को बताया कि उसके दिमाग में क्राइम पैट्रोल सीरियल देखकर अपराध का ये तरीका सूझा था। यह शख्स पुजारी के भेष में जैन मंदिरों में जाता था, फिर वहां पूजा करने के बहाने मंदिर में रखे सोने की थाली और प्लेट चोरी करके फरार हो जाता था।

पकड़े गए युवक का नाम भरत सुखराज दोशी है। उसे पुलिस ने मुंबई के मलाड पश्चिम से गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह चोरी का सामान बेचकर उन पैसों से जुआ खेलता था। पुलिस के मुताबिक नकली पुजारी बन शख्स ने 23 जनवरी को एक जैन मंदिर से 160 ग्राम वजनी सोने की प्लेट चुराई थी। चोर सुखराज दोशी ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना 5 जैन मंदिरों की रेकी करता था, फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

पकड़ने के लिए खंगाले गए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे

गौरतलब है कि हाल ही में एक जैन पुजारी ने दिंडोशी थाने में चारी के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और मंदिर के आसपास लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया, तो आरोपी के बारे में सुराग मिला। सुखराज दोशी को मुबंई के मलाड पश्चिम से पकड़ा गया। उसके पास से एक सोने का बर्तन भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

क्राइम पैट्रोल सीरियल देखकर सीखा आइडिया

दिंडोशी के पुलिस अधिकारी धनंजय कावड़े ने बताया कि जैन मुनि धीरज लाल शाह ने थाने में सोने के बर्तन चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वहां एक शख्स रेकी करता दिखा। जिसके आधार पर पुलिस ने सुखराज दोशी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही बताया कि उसने और भी कई जैन मंदिरों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसे चोरी का आइडिया आया था।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल