Porn Video बनाते रंगे हाथों पकड़ाए लड़के-लड़कियां, किराये के बंगले में चल रहा था अश्लीलता का नंगा नाच

आलीशन बंगले में पोर्न वीडियो बनाते हुए पुलिस ने कई लड़के और लड़कियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। ये ओटीटी के लिए अश्लील फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे।

subodh kumar | Published : Mar 30, 2024 11:43 AM IST

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में स्थित लोनावला में पुलिस ने अश्लीलता करते हुए एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों को धर दबोचा है। ये एक बंगले में ओटीटी के लिए पोर्न फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस को इनके पास से कुछ वीडियो भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस पूछताछ कर जांच कर रहे हैं। इन्होंने लोनावला में एक विला किराये पर ले रखा था। जहा ये लड़के लड़कियां रहते भी थे और अश्लील फिल्में भी बनाते थे।

कई राज्यों से आए लड़के लड़कियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोनावला के बंगले में विभिन्न राज्यों से आए लड़के लड़कियां पकड़े गए हैं। जो अश्लील वीडियो बनाने का काम करते थे। लोनावला में ये बंगला अर्णव विला के नाम से है। जिसके मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाली इस पूरी गैंग को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिबंधित है पोर्न वीडियो बनाना

आपको बतादें कि पोर्न वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग मोटी कमाई करने के चक्कर में लोनावला में ये काम कर रहे थे। इसमें कई राज्यों से आए लड़के और लड़कियां भी शामिल थे। इन्हें भी पैसा कमाने का लालच देकर काम करवाया जा रहा था।

13 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 13 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने कई कैमरे सहित फिल्म बनाने के लिए उपयोग में होने वाली सामग्रियां जब्त की है।

यह भी पढ़ें: BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रहलाद गुंजल, शांति धारीवाल ने सुनाई खरी खोटी

सूने इलाके में किराये पर लिया बंगला

आरोपियों ने बंगला भी ऐसे इलाके पर किराये पर लिया था। जहां लोगों का आनाजाना कम था। ताकि किसी को भनक नहीं लगे। लेकिन पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिल गई कि दो दिन से यहां एक बंगले में अश्लील फिल्मों की शूटिंग चल रही है। इस मामले में किराये पर बंगला देने के मामले में भी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्योंकि ऐसे काम के लिए किराये पर जगह देना भी कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें:  Rangpanchami : देश में कहीं नहीं मनती है Indore जैसी रंगपंचमी, गवाह हैं ये 10 तस्वीरें

 

Share this article
click me!