
Pune Porsche Taycan Car Accident: पुणे के सबसे चर्चित कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी 17 वर्षीय लड़के के पिता को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये हादसा पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रविवार सुबह-सुबह हुआ था, जब 17 वर्षीय लड़के पोर्श कार से मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया था। इस घटना में पीड़ित बाइक सवार अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीसीटीवी में कैद हुई से पता चला कि कार करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के अनुसार आरोपी नबालिग लड़का एक स्थानीय पब में अपने 12वीं कक्षा के नतीजों का जश्न मना रहा था, जहां उसने शराब भी पी थी। इसके बाद पब से निकलने के बाद उसने सड़क पर दर्दनाक हादसे को अंजाम दे दिया। बता दें कि महाराष्ट्र में शराब पीने की कानूनी उम्र 25 वर्ष है। इसके बावजूद लड़के ने शराब पी रखी थी। इस पर बार मालिकों पर भी नाबालिग को शराब परोसने का आरोप लग रहा है। हालांकि, इन सब के बावजूद लड़के को पुलिस ने मात्र 15 घंटे के बाद जमानत पर रिहा कर दिया था और बदले में सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने को कहा और आदेश दिया कि वो 15 दिन पर दुर्घटना वाली जगह पर सड़क सुरक्षा का नियम सीखे।
किशोर पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने की बात
पुणे पुलिस ने किशोर पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने के लिए सत्र अदालत में एक आवेदन दायर किया है। कमिश्नर कुमार ने कहा, "हमने कल की घटना को गंभीरता से लिया है। हमने आईपीसी की धारा 304 के तहत कार्रवाई की है, जो एक गैर-जमानती धारा है क्योंकि यह एक जघन्य अपराध था। पुणे पुलिस ने लड़के के पिता, एक प्रमुख स्थानीय बिल्डर को भी किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: 17 साल के लड़के ने दो लोगों को मार डाला: हर किसी को अलर्ट करती है पुणे की यह घटना
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।