पुणे की नदी में एक परिवार की 7 लाशों का चौंकाने वाला सच, यह आत्महत्या नहीं, चचेरों भाइयों ने की थी हत्या

Published : Jan 25, 2023, 03:32 PM ISTUpdated : Jan 25, 2023, 04:05 PM IST
pune seven dead bodies in bhima river Police made a big disclosure of 7 members of the same family

सार

पुणे जिले के पनेर गांव की भीम नदी में एक ही परिवार के 7 सदस्यों के शव मिले थे। जिसे सामूहिक आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन पुलिस ने अब इस मामले में चौंकने वाले खुलासे किए हैं। यह आत्महत्या नहीं, हत्या थी। जिसे परिवार के लोगों ने अंजाम दिया था।

पुणे. महारष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की नदी में लाश मिलने से पूरे शहर में हड़कंप मचाकर रखा था। लेकिन अब इस सनसनीखेज घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। जिसे मृतक परिवार के चचेरे भाइयों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते घर में ही सातों लोगों का मर्डर किया गया। फिर इसे सुसाइड का रूप दे दिया गया। पुलिस ने अब इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चचेरे भाइयों ने ऐसे की 7 हत्याएं...

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश की वजह से हुई है। मृतक परिवार के चचेरे भाइयों ने ही इन सात लोगों की हत्या की है। आरोपियों ने पहले सभी को खाने में मिलकार कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद जब वह बेसुध हो गए, तो सभी को अलग-अलग जगह नदीं में फेंक दिया। जांच करने के बाद मंगलवार देर रात इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके बदा हत्या की मुख्य वजह सामने आएगी।

परिवार की बेटी का था प्रेम प्रसंग...

दरअसल, यह चौंकने वाली घटना पुणे के अहमदनगर के पनेर गांव की है। जहां दौंड तहसील की भीमा नदी में एक सप्ताह पहले एक ही परिवार के सात लोगों के अलग-अलग जगह शव मिले थे। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दावा किया था कि परिवार ने सुसाइड किया है। क्योंकि परिवार की लड़की को कुछ समय पहले गांव के एक लड़के से प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिवार भी गायब हो गया था। जब शव मिले तो लोगों ने आशंका जताई की उन्होंने सुसाइड किया है।

मछुआरों को पहले एक महिला का शव दिखा

बता दें कि सोमवार को नदी पकड़ने के लिए मछुआरे भीमा नदी में जाल डाल रहे थे। उसी दौरान उनको एक महिला का शव नदी में दिखा। मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को शव को निकालने के लिए लगाया तो और शव मिले। देखते ही देखते चार शव बरामद हुए। इसके बाद और गोताखोरों को लगाया गया। मंगलवार को गोताखोरों ने तीन और बच्चों के शव बरामद किए

नदी में इन 7 लोगों की मिली थीं लाशें

1. मोहन उत्तम पवार (50)

2. संगीता मोहन पवार (45)

3. शामराव पंडित फुलवारे (32)

4. पत्नी रानी शामराव फुलवारे (27)

5.बेटे रितेश शामराव फुलवारे (7)

6. छोटू शामराव फुलवारे (5)

7.कृष्णा (3) के शव बरामद किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ेंः पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से सनसनी, जानिए क्या है इनके मौत की वजह...

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, E-Vehicle का टोल होगा माफ
CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?