पुणे में भीषण एक्सीडेंट: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वाले चार लोग एक ही परिवार के थे

Published : Dec 18, 2023, 03:48 PM ISTUpdated : Dec 18, 2023, 03:56 PM IST
Pune Tragic road accident

सार

महाराष्ट्र के पुणे में पिकअप ट्रक और सवारी ऑटो-रिक्शा का भीषण एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चार एक परिवार के थे। वहीं दो मासूम बच्चों की इसमें जान गई है।

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक पिकअप ट्रक की यात्री रिक्शा से टक्कर हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बताया जाता है कि इस एक्सीडेंट में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की इसमें जान गई है।

ऐसे हुआ यह दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट

दरअसल, यह भीषण हादसा रविवार देर रात अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर हुआ है। जहां डिंगोर-पिंपलगांव की सीमा पर एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप और ऑटो रिक्शा आने सामने टकरा गए। बताया जाता है कि पिकअप कल्याण की तरफ से सब्जी लेकर ओटूर की तरफ आ रहा था। जिसमें पिकअप चालक की पत्नी और उसके दो बच्चे सवार थे। वहीं गलत दिशा से ऑटो तेज रफ्तार में आ रहा था, जिसमें चालक समेत दो लोग बैठे थे। लेकिन पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहन टकरा गए।

हादसे में मारे गए यह 8 लोग

1. गणेश मस्करे (30 साल)

2. कोमल मस्करे ( 25 साल)

3. हर्षद मस्करे ( 4 साल)

4. काव्या मस्करे (6 साल)

5. नरेश नामदेव दिवटे (66 साल)

6. अमोल मुकुंदा ठोखे के रूप में हुई है।

7. अन्य 2 का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कल ही नागपुर में हुई थी 9 लोगों की मौत

बता दें कि महाराष्ट्र में एक दिन पहले रविवार दिन को एक बड़ा हादसा हुआ था। जहां नागपुर की एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हदासे को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि यह एक्सीडेंट हो गया। यानि दो दिन में महाराष्ट्र में 17 लोगों की मौत हो गई।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी