Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कहा- यात्रा जरूर खत्म हुई, लेकिन लड़ाई अब शुरु हुई है

Published : Mar 17, 2024, 02:47 PM ISTUpdated : Mar 17, 2024, 03:13 PM IST
Rahul gandhi 0.jpg

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा संपन्न हो गई है। मुंबई में इस न्याय यात्रा का समापन हुआ उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मैंने गरीबों के साथ हुए अन्याय को समझा। मैं उनकी सपनों की उम्मीदों को साथ लेकर जा रहा हूं। 

मुंबई। लोक सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मुंबई में शनिवार को ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा समाप्त हो गई थी। आज मुंबई में रैली निकालकर राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के अनुभव बांटने के साथ भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मुझे एक बात का अनुभव हुआ कि देश के गरीबों, किसानों और महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार हुआ है।  

‘यात्रा खत्म, अन्याय के खिलाफ लड़ाई नहीं’
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए हए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य यही था कि लोगों की समस्याएं जानना ताकि उनके न्याय के लिए आवाज उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा जरूर खत्म हो गई है लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। ये लड़ाई तो अभ शुरू हुई है। 

पढ़ें केरल के मुस्लिस संगठनों की इलेक्शन कमीशन से अपील, 26 अप्रैल को न रखें चुनाव, जानें क्या है वजह

गरीबों के खिलाफ अन्याय को करीब से जाना
राहुल गांधी ने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान मुझे गरीबों और आम आदमी के बीच जाकर उनके दर्द को समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मैंने समझा कि आम लोगों के साथ बड़ा अत्याचार हुआ है। उनका हक मारा जा रहा है और सरकार की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। उनके छोटे-छोटे सपने टूट रहे हैं। मैं उनके सपनों को साथ लेकर जा रहा हूं। विकास के नाम पर अन्याय झेल रहे लोगों को न्याय दिलाना ही अब मकसद है।

कार्यकर्ताओं से कहा- कांग्रेस के शेरों तैयार हो जाओ
राहुल गांधी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शेरों तैयार हो जाओ। चुनाव की तारीखों का ऐलाना हो गया है। अब चैन से तभी बैठना जब तक इस घमंडी सरकार को उखाड़ कर फेंक न दो।  

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी