Pune : पुणे सोलापुर हाईवे पर रेस्टोरेंट में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Published : Mar 17, 2024, 01:57 PM IST
pune

सार

पुणे सोलापुर हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसस आरोपियों को धर दबोचने में सहायता मिलेगी।

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे सोलापुर हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गई है। हादसा तब हुआ जब कुछ लोग परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। इस घटना को देखकर वे भी हैरान रह गए।

34 साल के युवा की हत्या

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इस दौरान मृतक की पहचान अविनाश पिता बालू धनवे उम्र 34 साल के रूप में हुई। मृतक प्रापॅटी डीलर का काम करता था। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हो सकता है।

शहर से 140 किमी दूर हत्या

ये हत्याकांड पुणे शहर से करीब 140 किमी दूर पुणे सोलापुर मार्ग पर स्थित एक होटल में हुआ। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आ रहा है कि जब होटल की एक टेबल पर एक परिवार के कुछ लोग बैठकर खाना खा रहे थे। तभी दूसरी टेबल पर मौजूद प्रॉपर्टी डीलर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वे एक प्लास्टिक का बैग लेकर अंदर आते हुए नजर आए इसके बाद उन्होंने बंदूकें निकाली और फायर कर दिया। जिससे प्रॉपर्टी डीलर धनवे के सिर में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। जब प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई तब वह किसी से बात कर रहा था।

यह भी पढ़ें: दुल्हन को गोद में उठाया तो बिगड़ गया मामला, बगैर शादी घर लौटा दूल्हा

जान बचाकर भागे लोग

जैसे ही आरोपियों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई, तुरंत उसके साथ बैठे अन्य लोग जान बचाने के लिए भाग जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पति ने पत्नी की हत्या की, लेकिन अचानक जिंदा देख उड़ गए होश

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, देखें Video
Sunetra Pawar के शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें, झुकी और नम थीं सबकी नजरें