रतन टाटा की प्रार्थना सभा में दिखी सच्चे भारत की झलक,साथ आए सभी धर्मों के पुजारी

Published : Oct 10, 2024, 02:42 PM ISTUpdated : Oct 10, 2024, 02:55 PM IST
Ratan tata prathna sabha

सार

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। एनसीपीए में उनकी अंतिम प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के पुजारियों ने एक साथ प्रार्थना की, जो सच्चे भारत की तस्वीर पेश करता है।

मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया। 9 अक्टूबर को रात 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के लॉन में रखा गया है। लोगों ने यहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सच्चे भारत की झलक देखने को मिली। रतन टाटा की प्रार्थना सभा में पारसी, मुस्लिम, ईसाई, सिख और हिंदू धर्मों के पुजारी प्रार्थना पढ़ने के लिए एक साथ आए। इस मार्मिक सभा के वीडियो इंटरनेट पर शेयर किए जा रहे हैं।

 

 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "RIP रतन टाटा जी। इसमें सभी धर्मों के पुजारी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रार्थना पढ़ रहे हैं। लोग उद्योगपति के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।"

प्रार्थना सभा के एक और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें भी सभी धर्मों के पुजारियों को देखा जा सकता है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, "अच्छा इंसान बनना सबसे बड़ा धर्म है। मानवता उस धर्म का नाम है जिसका हर धर्म के लोग सम्मान करते हैं।" एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "हमने एक रत्न खो दिया।" तीसरे व्यक्ति ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे व्यक्तिगत छति हुई है। चौथे यूजर ने लिखा, "वह सभी को एक साथ लाए। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

 

 

ऐसे होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली के पारसी कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा। यहां शव को सबसे पहले प्रार्थना कक्ष में रखा जाएगा। लगभग 45 मिनट तक अंतिम प्रार्थना होगी। कब्रिस्तान में दो इलेक्ट्रिक भस्मक लगे हैं। प्रार्थना कक्ष में लगभग 200 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। प्रार्थना के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या नोएल टाटा बनेंगे TATA समूह का नया चेहरा? जानें उनकी कहानी और ओहदा

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी