मुंबई: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सड़क हादसे में 3 की मौत, मर्सिडीज से टक्कर के बाद भागने की कोशिश, कई गाड़ियों से टकराई इनोवा

Published : Nov 10, 2023, 09:03 AM ISTUpdated : Nov 10, 2023, 09:04 AM IST
Bandra Worli Sea Link

सार

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर टोल प्लाजा के पास एक इनोवा कार ने पहले मर्सिडीज को टक्कर मारी। इसके बाद भागने की कोशिश में कई और गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और छह घायल हो गए। 

मुंबई। मुंबई में बड़ी सड़क हादसा हुआ है। इसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई है और छह घायल हुए हैं। हादसा बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर टोल प्लाजा के पास हुआ। गुरुवार की रात बांद्रा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर मर्सिडीज कार से हो गई थी। इसके बाद ड्राइवर ने कार लेकर भागने की कोशिश की और कई और गाड़ियों को टक्कर मार दी।

मुंबई पुलिस ने बताया है कि हादसा रात करीब सवा दस बजे टोल पोस्ट के पास हुआ। टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले बांद्रा की ओर से आ रही इनोवा कार मर्सिडीज से टकरा गई थी। भागने की कोशिश में इनोवा कार के ड्राइवर ने टोल प्लाजा पर लाइन में खड़े अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हुई है।

टोयोटा इनोवा का ड्राइवर गिरफ्तार

सीनियर पुलिस ऑफिसर कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि मर्सिडीज से टक्कर के बाद इनोवा की रफ्तार तेज हो गई थी। उसने टोल प्लाजा पर दो से तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुल छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। छह अन्य में से दो घायलों की हालत गंभीर है। 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अजीबोगरीब हादसा, पुल से चलती मालगाड़ी पर गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल

टोयोटा इनोवा के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार जब्त कर ली गई है। बता दें की बांद्रा-वर्ली सी लिंक 5.6 किलोमीटर लंबा और आठ लेन का है। यह पश्चिम मुंबई में बांद्रा को दक्षिण मुंबई में वर्ली से जोड़ता है। इस सड़क पर हाल के महीनों में कई कार दुर्घटनाएं हुईं हैं।

यह भी पढ़ें- युवक ने 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या की, फिर शव बैग में भरकर फेंका, वजह चौंकाने वाली

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने