मुंबई में चलते ऑटो में बॉयफ्रेंड ने Live In पार्टनर का चॉपर से गला रेत दिया, फर्स्ट लव के लिए पति को छोड़कर आई थी 2 बच्चों की मां

Published : Jun 20, 2023, 07:53 AM ISTUpdated : Jun 20, 2023, 07:54 AM IST
 shocking murder in mumbai

सार

महानगर मुंबई में एक और दिल दहलाने वाला मर्डर सामने आया है। यहां 19 जून को एक 30 वर्षीय लिव इन पार्टनर की उसके प्रेमी ने एक ऑटोरिक्शा के अंदर ही गला काटकर हत्या कर दी। महिला पहले से शादीशुदा थी।

 

मुंबई. महानगर मुंबई में एक और दिल दहलाने वाला मर्डर सामने आया है। यहां 19 जून को एक 30 वर्षीय लिव इन पार्टनर की उसके प्रेमी ने एक ऑटोरिक्शा के अंदर ही गला काटकर हत्या कर दी। रौंगटे खड़े करने वाला यह कांड मुंबई के साकी नाका इलाके में खैरानी रोड पर हुआ। आरोपी ने चलते ऑटो में ही कहासुनी के बाद प्रेमिका का गला रेत दिया था। हालांकि पुलिस और पब्लिक ने आरोपी को मौके से ही धर दबोचा था। मर्डर के बाद प्रेमी ने अपना भी गला काटकर सुसाइड की कोशिश की थी। महिला पहले से शादीशुदा थी।

मुंबई का शॉकिंग क्राइम: चलते ऑटो में गर्लफ्रेंड का गला रेता

पुलिस ने 19 जून को मीडिया को बताया कि संघर्ष नगर चांदीवाली की रहने वाली 30 वर्षीय पंचशील अशोक जामदार जब ऑटो में अपने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं जा रही थी, तभी उसकी लड़ाई हो गई। इस पर प्रेमी ने क्रूरतापूर्वक हमला कर दिया। आरोपी की पहचान दीपक बोरसे के रूप में हुई है। साकीनाका पुलिस ने दीपक बोरसे के खिलाफ इंडियन पेनल कोड (IPC) की धारा 302(मर्डर) के तहत मामला दर्ज किया है।

मुंबई की लिव इन पार्टनर मर्डर, प्यार में धोखा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि क्राइम के समय आरोपी नशे की हालत में था। यह कपल लिव इन रिलेशन में था। हालांकि कुछ समय पहले झगड़े के बाद महिला अपने घर आ गई थी। आरोपी उसे वापस चलने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया, तो वो आगबबूला हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 19 जून की शाम करीब 4 बजे हुई, जब दीपक बोरसे प्रेमिका पंचशील जामदार को साकीनाका के संघर्ष नगर स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। दोनों पहले उल्हासनगर में एक साथ रह रहे थे, लेकिन लगातार झगड़े के बाद दो महीने पहले महिला अपने माता-पिता के पास लौट आई थी। सोमवार को आरोपी झगड़ा सुलझाने और उसे वापस लौटने के लिए मनाने आया था।

मुंबई गर्लफ्रेंड मर्डर, चलते ऑटो में प्रेमिका पर हमला

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि चलते ऑटो में जब दोनों के बीच बहस हुई, तो आरोपी चिढ़ गया। उसने प्रेमिका का गला काटने के लिए कपड़ों में छिपाकर लाया चॉपर निकाला। आरोपी ने प्रेमिका का हाथ भी काट दिया। भारी ट्रैफिक के बावजूद महिला अपनी जान बचाने चलते ऑटो से कूद गई।

साकीनाका पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि

आरोपी ने इसी तरह से आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन खुद को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सका। बोरसे ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन खून से लथपथ महिला को देखकर मौके पर जमा हुए पुलिस और राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी घायल था, लिहाजा उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। शाम को उसका इलाज कर वापस थाने लाया गया। लेकिन राजावाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने जामदार को मृत घोषित कर दिया।

मुंबई विवाहेत्तर संबंध, दो बच्चों की मां को हुआ प्यार

पंचशील जामदार पहले से शादीशुदा थी। उसके 5 साल से कम उम्र के 2 बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि वह अपने पति के साथ कर्नाटक में रहती थी, लेकिन उसने एक साल पहले उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए वापस मुंबई आ गई थी।

शादी से पहले का शॉकिंग प्यार और मर्डर

पंचशील और दीपक एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। दोनों 8 महीने पहले उल्हासनगर में लिव इन में रहने लगे थे। हालांकि लड़ाई-झगड़े के चलते अशोक ने दो महीने पहले दीपक को भी छोड़ दिया था।

पुलिस ने कहा कि कपल ने सोमवार दोपहर अपने रिश्ते पर अंतिम फैसला लेने के लिए घाटकोपर के असलफा में मिलने का फैसला किया था। मृतका दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी। कुछ समय बाद दीपक ने जामदार को उसके माता-पिता के घर छोड़ने की पेशकश की। पुलिस के अनुसार, दीपक पहले से ही चॉपर लेकर आया था। यानी वो तय करके आया था कि अगर अशोक नहीं मानेगी, तो वो उसकी हत्या कर देगा।

यह भी पढ़ें

भोपाल में धर्मांतरण की साजिश: युवक के गले में पट्टा डालकर डॉग की तरह घुमाया, जबर्दस्ती मांस खाने को कहा, वीडियो ने मचाया हंगामा

तेलंगाना में ब्लैक मैजिक: गांव में खौफ बने कपल को भीड़ ने पकड़कर पेड़ से लटका किया टॉर्चर, Watch Video

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक