Published : Mar 17, 2023, 08:17 AM ISTUpdated : Mar 17, 2023, 08:19 AM IST
खुद को महाबाहुबली कहने वाले इस शख्स ने न सिर्फ एक गौरैया को मारा, बल्कि अपने फेसबुक पेज पर उसे दिखाकर खुद को बहुत बड़ा 'तीसमारखां' भी बताया। हालांकि जैसे ही इसकी भनक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को पता चली और एक्शन शुरू हुआ, गौरैया के किलर की हवा टाइट हो गई।
बगहा. बिहार के बगहा में रहने वाला यह शख्स सोशल मीडिया पर लोगों के आक्रोश की वजह बना हुआ है। खुद को महाबाहुबली कहने वाले इस शख्स ने न सिर्फ एक गौरैया को मारा, बल्कि अपने फेसबुक पेज पर उसे दिखाकर खुद को बहुत बड़ा 'तीसमारखां' भी बताया। हालांकि जैसे ही इसकी भनक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को पता चली और एक्शन शुरू हुआ, गौरैया के किलर की हवा टाइट हो गई। उसने तत्काल फेसबुक पर इसके लिए माफी मांगी। गौरैया के संरक्षण के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया, लेकिन साथ ही डरकर अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर ली।
26
फेसबुक पेज पर खुद को आदित्य पांडेय महाबाहुबली(Miku) नाम से पेश करने वाले इस शख्स ने गौरैया को मारने के बाद उसका घोंसला जला दिया।
36
शख्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मरी हुई गौरैया को दिखाया भी। फोटो और वीडियो भी शेयर किए। इन फोटो के साथ उसने 11 मार्च को लिखा कि गौरैया...इसकी मौत मेरे ही हाथों लिखी थी।
46
गौरैया का यह किलर जब लोगों के निशाने पर आया, तो तब उसने एक नई पोस्ट डालकर लिखा कि इस चिड़िया को मैंने नहीं मारा। अपने आप मरी है।
ये फोटो आरोपी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए थे। लेकिन जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा, उसे प्रोफाइल लॉक कर दी।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।