MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • DCP अड़ीबाजी न करते, तो पिता मोस्ट वांटेड सटोरिया न होता, कौन हैं अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली अनिक्षा जयसिंघानी?

DCP अड़ीबाजी न करते, तो पिता मोस्ट वांटेड सटोरिया न होता, कौन हैं अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने वाली अनिक्षा जयसिंघानी?

महाराष्ट्र के मोस्ट वांटेड सटोरिये अनिल जयसिंघानी की फैशन डिजाइनर बेटी अनिक्षा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकाने और एक करोड़ की रिश्वत देने का मामला मीडिया की सुर्खियों में हैं। 

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 17 2023, 07:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Asianet News

मुंबई. महाराष्ट्र के मोस्ट वांटेड सटोरिये अनिल जयसिंघानी की फैशन डिजाइनर बेटी अनिक्षा द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकाने और एक करोड़ की रिश्वत देने का मामला मीडिया की सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने अनिक्षा के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया है। अनिक्षा पर आरोप है कि उसने अपने पिता के खिलाफ एक मामला रफा-दफा कराने के लिए अमृता पर दबाव डाला था। अनिक्षा ने 18 और 19 फरवरी को एक अनजान नंबर से अमृता को वीडियो क्लिप, वॉयस नोट्स और मैसेज भेजकर धमकाया था।

210
Image Credit : Asianet News

अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी का नाम मुंबई क्राइम ब्रांच के पूर्व डीसीपी अमर जाधव के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले में सामने आया था, जिन्होंने 2009 में सट्टेबाज की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर उसे क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए मजबूर किया था। जाधव को 6 साल के लिए छुट्टी पर रखा गया था, जिसके बाद उन्होंने वीआरएस ले लिया और पुलिस बल छोड़ दिया था।
 

310
Image Credit : Asianet News

डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी ठाणे के उल्हासनगर की रहने वाली हैं और लॉ में ग्रेजुएट है। उसके पिता अनिल जयसिंघानी एक वांटेड सट्टेबाज हैं और उसके खिलाफ सट्टेबाजी, धमकी और धोखाधड़ी सहित कई मामले लंबित हैं।

410
Image Credit : Asianet News

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अनिक्षा पहली बार 2015-16 में अमृता से मिली थी, लेकिन 2021 में फिर से अमृता से मिलने लगी। FIR के अनुसार, अनिक्षा पिछले 16 महीनों से अमृता के संपर्क में थी और उसके घर भी जाती थी। पुलिस को दिए अपने बयान में अमृता ने कहा कि वह अनीक्षा से पहली बार नवंबर 2021 में मिली थी।

510
Image Credit : Asianet News

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने अनिक्षा के खिलाफ 20 फरवरी को FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनिक्षा और उसके पिता के खिलाफ साजिश रचने और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की थी। हालांकि यह मामला अब मीडिया की सुर्खियों में आया है।

610
Image Credit : Asianet News

अमृता ने FIR में लिखवाया कि वो अनिक्षा से नवंबर 2021 में पहली बार मिली थीं। अनिक्षा ने बताया था कि वो कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर डिजाइन करती है। दोनों के बीच यह मुलाकात एक प्रोग्राम में हुई थी।

यह भी पढ़ें-इस IPL क्रिकेटर को लगी 420 करने की ऐसी आदत, धोनी-CM तक को नहीं छोड़ा, कौन हैं ये महाठग बुदुमुरु नागराजू?

710
Image Credit : Asianet News

अमृता के मुताबिक, अनिक्षा ने उनसे उसकी डिजाइन की हुई ज्वेलरी और फुटवियर पहनने और प्रमोशन करने की रिक्वेस्ट की थी, ताकि उसके बिजनेस को बूम मिल सके।

यह भी पढ़ें-भला ऐसे कौन TTE टिकट मांगता है कि लेडी पैसेंजर रोने लगे, बेंगलुरु के इस Viral वीडियो के बाद 'दरोगाई' झाड़ने वाला सस्पेंड

810
Image Credit : Asianet News

अमृता का मानना है कि उन्होंने अनिक्षा पर तरस खाकर उसकी बात मान ली। दरअसल, अनिक्षा ने यह भी बताया था कि उसकी मां की मौत हो चुकी थी। लिहाजा वो इमोशनल हो गईं। अमृता के मुताबिक, अनिक्षा ने उनके स्टाफ को भी कपड़े और ज्वेलरी दी थी।

910
Image Credit : Asianet News

अनिक्षा का कहना था कि उसके पिता की अच्छी पॉलिटिकल अप्रोच है। अमृता के अनुसार, अनिक्षा एक बार उसके बॉडीगार्ड को झांसा देकर उनके साथ कार में बैठ गई थी। तब उसने कहा था कि उसके पिता पुलिस के मुखबिर हैं। वे सटोरियों की जानकारी देते थे। अनिक्षा ने यहां सटोरियों और पुलिस के बीच कॉर्डिनेशन करके पैसे कमाने का ऑफर दिया था। अमृता के अनुसार, उन्होंने गुस्से में अनिक्षा को गाड़ी से उतार दिया।

1010
Image Credit : Asianet News

अमृता का आरोप है कि 16 फरवरी की रात 9 बजकर 30 मिनट पर अनिक्षा ने कॉल करके कहा कि उसने पिता को एक झूठे केस में फंसा दिया गया है। अगर वे मदद करें, तो वो 1 करोड़ रुपए देगी। अमृता ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया।
 

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Recommended image2
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने
Recommended image3
Mumbai Crime: जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, देखें Video
Recommended image4
Sunetra Pawar के शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें, झुकी और नम थीं सबकी नजरें
Recommended image5
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved