MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • इस IPL क्रिकेटर को लगी 420 करने की ऐसी आदत, धोनी-CM तक को नहीं छोड़ा, कौन हैं ये महाठग बुदुमुरु नागराजू?

इस IPL क्रिकेटर को लगी 420 करने की ऐसी आदत, धोनी-CM तक को नहीं छोड़ा, कौन हैं ये महाठग बुदुमुरु नागराजू?

आंध्र प्रदेश के एक पूर्व रणजी क्रिकेटर नागराजू बुदुमुरु( Nagaraju Budumuru-28) को शहर की साइबर पुलिस ने विशिंग (वॉयस फिशिंग) मामले में कथित रूप से एक कॉरपोरेट घराने को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 15 2023, 12:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

मुंबई. आंध्र प्रदेश के एक पूर्व रणजी क्रिकेटर नागराजू बुदुमुरु( Nagaraju Budumuru-28) को शहर की साइबर पुलिस ने विशिंग (वॉयस फिशिंग) मामले में कथित रूप से एक कॉरपोरेट घराने को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुदुमुरु ने 2014 और 2016 के बीच रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। वह IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम और 2016 से 2018 तक इंडिया बी टीम का भी हिस्सा थे। लग्जरी लाइफ स्टाइल के साथ रहने वाले बुदुमुरु पर कथित तौर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के सहयोगी के रूप में खुद को पेश करके कॉरपोरेट घराने से राज्य के उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रायोजित करने के लिए पैसा ठगने का आरोप है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब नागराजू को पकड़ा या गिरफ्तार किया गया है। 2014 में प्रसिद्धि पाने के बाद इस क्रिकेटर को गलत तरीके से पैसा कमाने की लत लग गई।

25
Image Credit : Asianet News

बुदुमुरु ने खुद को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के निजी सहायक(PA) नागेश्वर रेड्डी के रूप में पेश करते हुए एक शहर के व्यापारिक घराने से संपर्क किया था। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि वह क्रिकेटर रिकी भुई के लिए स्पॉन्सरशिप की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Farzi वेबसीरिज का सीन रीक्रिएट कर Reel बनाने चलती गाड़ी से नोट उड़ा रहे थे YouTubers, अब सलाखों में हैं दोनों 'फर्जी हीरो'
 

35
Image Credit : Asianet News

ऐसा पहली बार नहीं है, जब बुदुमुरु ठगी के आरोप में पकड़े गए हों। 2019 भी धोखाधड़ी करके पकड़े गए थे। तब उन्होंने  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद का रूप धारण करके लोगों को ठगा था।

यह भी पढ़ें-और चोर निकलकर भागा: पंजाब पुलिस का हाल, ASI को धक्का देकर छत से यूं लटकर रफूचक्कर हो गया आरोपी

45
Image Credit : Asianet News

2019 के मामले में एमएसके प्रसाद की शिकायत के आधार पर बुदुमुरु को गिरफ्तार किया गया था। नागराजू को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के नाम का उपयोग करने सहित धोखाधड़ी के दो अन्य मामलों में भी पहले गिरफ्तार किया गया था।

55
Image Credit : Asianet News

नागराजू ने 82 घंटे तक नॉन-स्टॉप क्रिकेट खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर सुर्खियां बटोरी थीं। नागराजू ने पुणे के विराग मारे का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करीब 25,000 डिलीवरी का सामना किया, जिन्होंने 50 घंटे तक नॉन-स्टॉप क्रिकेट खेला। विराग ने दिसंबर 2015 में 50 घंटे लगातार क्रिकेट खेलकर रिकॉर्ड बनाया था।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
Recommended image2
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
Recommended image3
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Recommended image4
Odisha Bandh Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले रहेंगे? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image5
मनाली में बर्फीली आपदा: होटल 100% फुल, 685 सड़कें बंद, शून्य से नीचे तापमान में फंसे टूरिस्ट, Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved