Published : Mar 25, 2023, 07:46 AM ISTUpdated : Mar 25, 2023, 08:53 AM IST
.आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सिर्फ मीडिया या सोशल मीडिया ही नहीं, संसद भवन में भी उन्हें लेकर बात हो रही है
नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सिर्फ मीडिया या सोशल मीडिया ही नहीं, संसद भवन में भी उन्हें लेकर बात हो रही है। गुरुवार को राघव और परिणीति मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। संसद में सभापति जगदीप धनखड़ ने चुटकी लेते हुए पूछ लिया कि आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। सभापति की इस बात पर पूरा सदन हंसने लगा था। इससे पहले शुक्रवार को जब मीडिया ने राघव चड्ढा से इस बारे में सवाल किया, तो वे टाल गए। हालांकि उन्होंने कहा कि उने राजनीति के सवाल पूछे जाएं, परिणीति के सवाल नहीं।
27
राघव और परिणीति चोपड़ा को लेकर चर्चाएं 23 मार्च से हो रही हैं, जब वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों रेस्तरां से बाहर आकर एक कार में साथ जाते दिखे थे।
37
जब मीडिया ने राघव से परिणीति से शादी को लेकर सवाल किया, तो वे मुस्करा दिए थे। उनका जवाब था-आपको बताएंगे जब करेंगे तो। इसके साथ ही राघव ने दो टूक कहा था कि वे कोई सस्पेंस क्रिएट नहीं कर रहे हैं।
47
बता दें कि राघव चड्ढा 2022 में 33 वर्ष की उम्र में पंजाब राज्य से राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बनकर उभरे थे।
57
वहीं, परिणीति चोपड़ा 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म में सबसे पहले नजर आई थीं। 24 वर्षीय परिणीति की आने वाली फिल्में 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' हैं।
67
वैसे बात दें कि राघव और परिणीति दूसरी बार एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी दोनों डिनर पर साथ दिखे थे।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।