मालिक के 40 हजार लेकर भागा था सेल्समैन, 15 साल बाद हुआ गिरफ्तार, सोने के दो दांत ने पहुंचाया जेल

Published : Feb 11, 2023, 05:39 PM IST
Gold Teeth

सार

मुंबई पुलिस ने मालिक के 40 हजार रुपए लेकर भागने के आरोपी सेल्समैन को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान बदल ली थी, लेकिन सोने के दो दांत के चलते वह पकड़ा गया।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शनिवार को 38 साल के प्रवीण नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह मुंबई में सेल्समैन के रूप में काम करता था। 15 साल पहले उसने मालिक के 40 हजार रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने उसे 15 साल बाद उसे दोबारा गिरफ्तार किया है। उसने अपनी पहचान बदल ली थी, लेकिन सोने के दो दांत के चलते पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रवीण की पहचान प्रवीण अशुभा जडेजा उर्फ प्रवीण सिंह उर्फ प्रदीप सिंह अशुभा जडेजा के रूप में हुई है। घटना 2007 की है। प्रवीण कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। उसे मालिक ने अपनी दूसरी दुकान से पैसे लाने भेजा था। प्रवीन 40 हजार रुपए लेकर निकला और मालिक को देने की जगह पैसे अपने पास रख लिया था। उसने दुकान के मालिक से कहा था कि किसी ने शौचालय से पैसे चोरी कर लिए। इसके बाद दुकानदार ने केस दर्ज कराया था।

जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि प्रवीण ने पैसे अपने पास रख लिए हैं और पुलिस को गुमराह कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह मुंबई से भाग गया था। वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

सोने के दांत से हुई पहचान

मुंबई से भागकर प्रवीण गुजरात के कच्छ में रहने लगा था। पकड़े जाने के डर से उसने अपनी पहचान बदल ली थी। वह एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने लगा था। इस बीच मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुंबई पुलिस ने कहा कि कुछ दिनों पहले पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी फिर से शुरू की गई थी। उसके पूर्व सहयोगियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी के सोने के दांत हैं। वह गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी के सभराई गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने एलआईसी एजेंट के रूप में उससे संपर्क किया और प्रवीण को मुंबई बुलाया। पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी