-1675934551119.jpg)
पालघर ( palghar). महाराष्ट्र के पालघर शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक साले ने अपने जीजा के साथ जो किया उसने तो इलाके में हड़कंप मचा दिया। दरअसल अपनी बहन को पति से पिटते देख भाई से रहा नहीं गया तो उसने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अधिक खून बहने के कारण युवक की मौके पर हो गई मौत। मामला शहर के मोखदा तालुका का है। पुलिस ने आरोपी साले को अरेस्ट कर लिया है। मोखड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहन का पति के साथ होने वाला झगड़ा देख हो चुका था परेशान
पालघर के रहने वाले युवक की बहन की शादी शहर के मोखड़ा इलाके के ब्रम्हणगांव निवासी महेंद्र भोये के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति पत्नी के रिश्ते में तनाव रहने लगा। पति का आरोपी बहन के साथ आए दिन किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। अपनी बहन का उसके पति से होने वाले रोज रोज के झगड़े देख भाई परेशान रहने लगा। उसने कई बार उनके बीच की झगड़े को शांत कराने की पहल और मामला सुलझाया।
नहीं समझा जीजा तो कर दिया ये कांड
बुधवार की रात भी भोये का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। जिस समय दोनो झगड़ रहे थे उस समय दिलीप महाले भी घर पर मौजूद था। उसने दोनो का सुलझाने का असफल प्रयास किया। पर जीजा अपने साले से भी झगड़ने लगा। इस पर दिलीप ने घर में रखी कुल्हाड़ी से महेंद्र भोये पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना जोरदार था कि अधिक खून बहने से महेंद्र की मौके पर ही जान चली गई। वहीं पड़ोसियों ने झगड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दिलीप को अरेस्ट कर लिया। वहीं घायल महेंद्र को लेकर हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच कर रहे मोखड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने जीजा की हत्या करने वाले आरोपी दिलीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतक महेंद्र भोये के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल में रखवाया गया। जहां आज उसका घरवालों की मौजूदगी में पीएम किया गया। वहीं आरोपी युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़े- शॉकिंग सुसाइड: लवमैरिज के बाद बहन को टॉर्चर करने लगा था जीजा, साले ने आवाज उठाई, तो उसे भी करने लगा था तंग
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।