मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हील चेयर, 1.5 किलोमीटर पैदल चलने से बुजुर्ग की मौत

Published : Feb 16, 2024, 10:41 AM ISTUpdated : Feb 16, 2024, 10:51 AM IST
mumbai airport

सार

न्यूयॉर्क से मुंबई आए एक 80 साल के बुजुर्ग की व्हीलचेयर नहीं मिलने के कारण मौत हो गई है। वे अपनी पत्नी के साथ मुंबई आए थे। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों पति पत्नी की सीट व्हील चेयर पैसेंजरकी थी। इसके बावजूद उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिली।

मुंंबई. मुंबई एयरपोर्ट पर आए बुजुर्ग दंपत्ति को जब सिर्फ एक ही चेयर मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठा दिया और खुद करीब 1.5 किलोमीटर तक पैदल चले, इस कारण अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।

एयर इंडिया की फ्लाइट से आए थे मुंबई

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पति पत्नी एयर इंडिया की फ्लाइट से न्यूयॉर्क से मुंबई आए थे। उन दोनों को ही व्हील चेयर दी जानी थी। क्योंकि उनकी सीट भी व्हील चेयर वाली ही बुक हुई थी। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर व्हील चेयर की किल्लत के कारण उन्हें एक ही व्हील चेयर मिली, जिस पर बुजुुर्ग ने अपनी पत्नी को बिठा दिया और वे खुद करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले, इस कारण उनकी हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई।

नानावटी अस्पताल में हुई मौत

हार्ट अटैक आने के कारण उन्हें तुरंत एयरपोर्ट की मेडिकल सुविधा के माध्यम से तुरंत नानावटी अस्पताल मुंबई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग भारतीय हैं। लेकिन उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट था। उनकी मौत से उनकी प​त्नी सहित परिवार के लोग काफी दुखी है।

 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी
पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी