भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हान, बोलते वक्त हुई गलती, फडणवीस ने सुधारा तो लगे ठहाके, देखें वीडियो

Published : Feb 13, 2024, 10:16 AM ISTUpdated : Feb 13, 2024, 02:04 PM IST
Ashok Chavan join BJP

सार

अशोक चव्हान भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुंबई स्थित पार्टी ऑफिस में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। 

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता अशोक चव्हान भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुंबई स्थित भाजपा ऑफिस में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अशोक चव्हान ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशोक चव्हान ने पार्टी ऑफिस में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनसे एक अनोखी गलती हो गई। देवेंद्र फडणवीस ने गलती सुधारने को कहा तो वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े।

 

 

देवेंद्र फडणवीस अशोक चव्हान का किया स्वागत

देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा में अशोक चव्हान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "हमारे लिए खुशी की बात है कि महाराष्ट्र के कद्दावर नेता अशोक चव्हान ने भाजपा में प्रवेश किया है। हम देख रहे हैं कि मोदी जी ने जिस प्रकार से भारत का विकास किया है। जिस प्रकार से भारत का चेहरा बदला है, इससे प्रभावित होकर कई पार्टियों के बड़े-बड़े नेता को लगता है कि देश के इस विकास की राह में हम भी मोदी जी के साथ अपना योगदान दें। इसी के चलते कई कद्दावर नेता भाजपा में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि अशोक राव चव्हान जैसे कद्दावर नेता ने भाजपा में प्रवेश किया है।" अपनी बात पूरी करने के बाद फडणवीस ने माइक अशोक चव्हान को दिया।

अशोक चव्हान से हो गई गलती

अशोक चव्हान ने माइक लिया और बोलना शुरू किया, "राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बावनकुले (चंद्रशेखर बावनकुले), मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष...।" इसी दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बीच में टोका और कहा कि मुंबई भाजपा के...। यह सुनकर लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे। दरअसल लंबे वक्त तक कांग्रेस में रहने के बाद भाजपा में आए अशोक चव्हान ने भाजपा नेता को कांग्रेस का नेता बता दिया था।

अशोक चव्हान ने सोमवार को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
चव्हाण ने सोमवार को कहा था, "मैंने विधायक के रूप में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को दिया है। मैंने कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैंने किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। मैं दो दिन बाद किसी और पार्टी में शामिल होने के बारे में अपना रुख स्पष्ट करूंगा।"

यह भी पढ़ें- Maharashtra: संजय निरुपम ने बताया अशोक चव्हाण ने क्यों छोड़ा कांग्रेस, शीर्ष नेतृत्व पर उठाए सवाल

अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजेगी भाजपा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेजने वाली है। कांग्रेस के 10 से 12 विधायकों के भी पाला बदलने और भाजपा में आने की संभावना है। वे अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। अशोक चव्हाण पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं। इनसे पहले हाल ही में सीनियर नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दिया था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की चुनौतियां और बढ़ गईं हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने