भाजपा में शामिल होंगे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ? क्या अब जाएंगे राज्यसभा

Published : Feb 12, 2024, 02:59 PM ISTUpdated : Feb 12, 2024, 03:11 PM IST
ashok

सार

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है।

मुंबई. लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम और वर्तमान कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होंगे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के सीएम अशोक चव्हाण ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। उन्होंने यह भी कह दिया कि कांग्रेस पार्टी से मेरा पूरी तरह संबंध टूट चुका है। लेकिन वे किस पार्टी में शामिल होंगे। इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद वे सब बता देंगे। अभी वे कौन सी पार्टी में शामिल होंगे। इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। हालांकि उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा सामने आ रही है।

कई विधायक और दे सकते हैं इस्तीफा

बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस के कई अन्य विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि सीएम अशोक चव्हाण द्वारा अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं की जा रही है। वे आगे क्या करेंगे। इस बारे में भी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन ये बड़ा राजनीतिक उल्टफेर होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

नादेंड विधानसभा सीट से थे विधायक

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण महाराष्ट्र की नादेंड विधानसभा सीट से विधायक थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। अब वे जल्द ही नई पार्टी ज्वाईन करेंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने किस पार्टी में शामिल होंगे। इसका खुलासा नहीं किया है।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई में मंत्री को 'गेट आउट' कहने वाली महिला को 10वीं की छात्रा ने दी बड़ी टेंशन
Ashok Kharat Case: सीने में दर्द, उल्टी के चलते बुलानी पड़ी एंबुलेंस, खरात को अचानक क्यों देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट