कौन है एकनाथ शिंदे के मंत्री विजयकुमार, जो 'ऐश्वर्या राय के चलते बुरी तरह फंसे...वजह मछली'

Published : Aug 21, 2023, 07:20 PM IST
Who is the Minister of Maharashtra Dr Vijaykumar Gavit giving statement on Aishwarya Rai

सार

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित अपने एक बयान से चर्चा में आ गए हैं, हर तरफ उनके इस बयान की आलोचना हो रही है। मंत्री ने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन पर बयान दिया है।

मुंबई. महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित अपने एक बयान से चर्चा में आ गए हैं, हर तरफ उनके इस बयान की आलोचना हो रही है। मंत्री ने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत ही खूबसूरत हैं उनकी आंखों और त्वचा में गजब की चमक है, इसके पीछे का असली राज मछली है, क्योंकि ऐश्वर्या राय हर दिन मछली खाती थीं, इसलिए वो इतनी सुंदर दिखती हैं।

मंत्री ने ऐश्वर्या राय का उदाहरण देते हुए बताए मछली खाने के फायदे

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजयकुमार धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने मछुआरों को सरकार की योजना के तहत मछली पकड़ने की सामग्री वितरित की। इसके बाद अपने संबोंधन के दौरान ऐश्वर्या राय को लेकर यह बयान दिया। जैसे ही उन्होंने अपने भाषण के दौरान मंत्री ने मछली खाने के फायदे बताए तो लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

कौन हैं महाराष्‍ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित

बता दें कि डॉ. विजयकुमार गावित महाराष्‍ट्र के नंदुरबार से बीजेपी नेता हैं और एकनाथ शिंदे सरकार में आदिवासी विकास मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह मंत्रालय में बतौर कैबिनेट मंत्री हैं। वह नंदुरबार विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी बेटी हिना गावित नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। विजयकुमार 2019 चुनाव से पहले एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए थे। वह पिछले तीन सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने 2009 में अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मछली में गुणकारी तेल...

विजयकुमार गावित ने कहा- ऐश्वर्या राय को लेकर यह बयान मछले के फायदे बताने के कारण दिया। उन्होंने मछुआरों से कहा कि मछली खाने से चेहरे पर चमक आती है और हमारी त्वचा चमकने लगती है। मछली में गुणकारी तेल होता है, जो हमारी आंखों पर अच्छा प्रभाव डालता है। अगर किसी को भरोसा नहीं तो वह ऐश्वर्या राय को देखे, क्योंकि वो हर दिन समुद्र किनारे की मछली खाती हैं। मछली के तेल से ही उनका शरीर इतना सुंदर बना है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी