पंजाब की शांति-विकास के लिए काली माता मंदिर पहुंचे CM भगवंत मान, भक्ति में डूबे आए नजर

Published : Aug 13, 2025, 12:11 PM IST
CM Bhagwant Mann

सार

CM Bhagwant Mann Kali Mata Temple visit: पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार सुबह पटियाला के काली माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब और उसकी जनता की बेहतरी और विकास के लिए मातारानी से प्रार्थना की।

Punjab CM Bhagwant Mann Prayers at Patiala Temple: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को श्री काली माता मंदिर के दर्शन किए। यहां पर उन्होंने माता रानी के सामने माथा टेका और राज्य की और अधिक मिशनरी भावना एवं समर्पण के साथ सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद श्री काली माता मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि वह परमात्मा के आशीर्वाद से लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे तथा सरकार द्वारा जन–हितैषी और विकास से जुड़ी नीतियों को लागू करने को सबसे पहले रखेंगे।

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी पटियाला में स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तर भारत के पवित्र और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंदिर की नई प्रबंधक कमेटी से भी विस्तार से मीटिंग की और इमारत में चल रहे विकास कार्यों को भी लेकर बातचीत की। उन्होंने कमेटी को इस नेक कार्य को पूरा करने में पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थान के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें- Love Marriage Ban In Punjab: बिना सहमति शादी की तो गांव से बाहर निकाल देंगे-मोहाली का नया नियम! वजह बने चाचा-भतीजी

राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए सीएम भगवंत मान ने मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की और राज्य के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर सकें ताकि खुशहाल समाज का निर्माण हो सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारा और सद्भावना जैसे मूल्यों को हर हाल में बनाए रखा जाएगा और यह हमारी सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें- Punjab Dear 200 Result Today: किस्मत खुली या अधूरी रह गई? जानिए किसे मिली करोड़ों की खुशखबरी?

राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से कार्य करेंगे भगवंत मान

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों की पूरी गंभीरता, समर्पण और वचनबद्धता के साथ सेवा करने का अवसर देने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत इस पवित्र स्थल पर आकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे यहां राज्य, उसकी शांति और तरक्की, जिसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है, के लिए प्रार्थना करने आए हैं।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पत्नी के मर्डर केस में 4 साल बाद प्रोफेसर गिरफ्तार, बेटी का एक टेस्ट बना गेमचेंजर सबूत
'बहनों की खातिर पापा को रिहा करो', जिस बेटी को मारना चाहा-उसी ने की हत्यारे पिता को छोड़ने की अपील