पंजाब पुलिस ने बेडरूम में घुसकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Published : Sep 28, 2023, 09:05 AM ISTUpdated : Sep 28, 2023, 09:11 AM IST
Sukhpal Singh Khaira

सार

ड्रग्स के पुराने मामले में पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) को गिरफ्तार किया है। विधायक को उनके बेडरूम से गिरफ्तार किया गया।

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी ड्रग्स से जुड़े एक पुराने मामले में हुई है। विधायक चंडीगढ़ स्थित अपने बंगले में थे तभी पुलिस अधिकारी पहुंच गए। विधायक ने इस बात का विरोध किया कि पुलिस उनके बेडरूम तक चली आई और बच्चों के सामने गिरफ्तार किया।

खैरा के खिलाफ 2015 में NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में जलालाबाद पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर पांच स्थिति विधायक के घर पर छापा मारा। खैरा ने अपनी गिरफ्तारी को फेसबुक पर लाइव किया।

विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पुलिस से पूछा कहां है वारंट?

वीडियो में उन्हें पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है। विधायक पुलिस अधिकारी से पूछते हैं कि उनके खिलाफ वारंट कहां है? उन्हें किस वजह से गिरफ्तार किया जा रहा है? गिरफ्तारी के लिए आए पुलिस अधिकारियों में कुछ सादे कपड़ों में थे। विधायक और उनके परिवार के विरोध के बीच खैरा को हिरासत में ले लिया। पुलिस वैन में बैठने से पहले खैरा ने मुस्कुराया। उन्होंने दावा किया कि वे बेगुनाह हैं।

शिरोमणि अकाली दल ने की गिरफ्तारी की निंदा

शिरोमणि अकाली दल ने गिरफ्तारी की निंदा की है। पार्टी ने ट्वीट किया, "राजनीतिक मतभेदों को एक तरफ रख दें। शिरोमणि अकाली दल सुखपाल के खिलाफ साजिश और राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हुई गिरफ्तारी की निंदा करता है। आप ने बदलाव का वादा किया था, लेकिन यह सरकार लोगों को डराने में लगी हुई है।"

खैरा भोलाथ से विधायक हैं। उनके ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति के पास से ड्रग्स मिला था। खैरा आप सरकार के खिलाफ कड़ी आलोचना कर रहे थे। उनके समर्थकों का कहना है कि आप सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के चलते बदले की कार्रवाई के रूप में खैरा को गिरफ्तार किया गया है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी