दिव्या पाहुजा की लाश वाली BMW कार पंजाब में मिली, साथ मिले 2 राज वाले सामान

Published : Jan 04, 2024, 06:54 PM IST
divya pahuja  bmw car

सार

गुरूग्राम के मॉडल दिव्या पहुजा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने के लिए BMW कार को पंजाब के पटियाला से पुलिस ने बरामद कर ली है। इस कार के साथ दो मोबाइल फोन भी मौके से मिले हैं।

पटियाला/गुरूग्राम. हरियाणा की रहने वाली मॉडल दिव्या पहुजा मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिव्या को गोली माारकर हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए जिस BMW कार इस्तेमाल किया था वो कार मिल गई है।  पुलिस ने यह BMW पटियाला से बरामद की है। बता दें कि होटल मालिक अभिजीत ने इसी गाड़ी में दिव्या के शव रखकर ठिकाने लगाने के लिए कर्मचारियों को दस लाख रुपए लेकर भेजा था।

कार की डिग्गी है अंदर से लॉक

पुलिस ने इस कार को पटियाला से बरामद किया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, अभी यह कार अंदर से लॉक है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं लग सका है कि डिग्गी के अंदर दिव्या की लाश है या नहीं। क्योंकि जब तक गाड़ी की डिग्गी नहीं खुलेगी, तब तक ये कहना मुश्किल होगा कि शव कहां पर है।

कार के अलावा मिला राज बताने वाला समान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि यह बीएमडब्लू कार पटियाला के बस स्टैंड के पास खड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जिसमें एक मोबाइल इस मर्डर का मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह का है, तो दूसरा मोबाइल दिव्या पहुजा का बताया जा रहा है। हालांकि दोनों फोन अभी लॉक हैं। वहीं इस कार को गु्रूग्राम से पटियाला तक बलराज नाम का युवक लाया था। जिसके साथ रवि बांगर भी था। लेकिन दोनों का अभी तक कोई पता नहीं लगा है। गुरूग्राम पुलिस पंजाब पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रेमी अभिजीत सिंह ने किया है दिव्या का मर्डर

बता दें कि दिव्या पहुजा एक मॉडल थी जो कि हरियाणा के बलदेव नगर की रहने वाली थी। लेकिन 2 जनवरी की शाम गुरूग्राम के एक होटल में उसकी हत्या कर दी गई। यह मर्डर होटल मालिक और दिव्या के कथित प्रेमी अभिजीत सिंह ने किया है। पुलिस ने अभिजीत को गिरफतार कर लिया है। वहीं उसका साथ देने वाले दो आरोपी हेमराज और ओम प्रकाश को भी पकड़ा है। अभिजीत ने कबूल किया कि उसने अपने दो आदमियों के जरिे ही दिव्या की लाश ठिकाने लगाने के लिए अपनी बीएमडब्ल्यू कार और 10 लाख रुपए दिए थे।

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?
भगवंत मान को चुनाव से पहले बड़ा झटका: कौन हैं विधायक चेतन और हरमीत...जिन्होंने छोड़ी AAP