पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, गंदे हाथ लगाकर प्रसाद में डाली जहरीली दवा

Published : Aug 15, 2024, 08:33 AM IST
Jalandhar Jandiala

सार

जंडियाला में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, एक युवक ने पेशाब करने के बाद गंदे हाथों से गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को छुआ और प्रसाद में मच्छर मारने की दवा डाल दी। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जालंधर. पंजाब के जालंधर जिले के जंडियाला में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। यहां ​बिहार के एक लड़के ने पेशाब करने के बाद हाथ भी नहीं धोए और गंदे हाथ गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों पर लगाए। इसके बाद वहीं रखे प्रसाद के डब्बे में मच्छर मारने की दवा छिड़क दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समिति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंडियाला मंजकी गुरुद्वारा बाला सिद्ध में एक बिहारी बच्चे जिसकी उम्र करीब 17 साल होगी। वह गुरु ग्रंथ साहिब के पास से गुजरता है। फिर कुछ दूरी पर जाकर पेशाब करता है। इसके बाद वह हाथ भी नहीं धोता है और ग्रंथ साहिब के अंगों को लगा देता है। जाते जाते वह प्रसाद में डब्बे में मच्छर मारने की दवा डालता हुआ जाता है। इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना अपराध को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : सामूहिक विवाह सम्मेलन में घोटाला, शादीशुदा और बच्चों वाली की भी कर दी शादी

बेअदबी के लिए ग्रंथी भी होंगे जिम्मेदार

इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मों के अनुसार बेअदबी के लिए प्रबंध समिति और ग्रंथी भी जिम्मेदार होंगे। इस मामले में काफी समय बीत जाने के बावजूद भी प्रबंधक स​मिति मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण सिंहों ने फैसला लिया कि जब तक नई समिति नहीं बनती है। तब तक सेवादार भाइ योगिंदर सिंह, दलबार सिंह, मेजर सिंह और अन्य साहिबान गुरुद्वारा साहिब में सेवा करेंगे। इस दौरान अगर वहां कोई घटना होती है। तो उसकी जिम्मेदारी भी इन साहिबानों पर होगी।

यह भी पढ़ें : बलिया में BJP विधायक समेत तीन को जान से मारने की धमकी, गांवों में चिपके पर्चे

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Murder: नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा, दुकान में लगाई आग, चौंकाने वाला VIDEO
Punjab Politics: सीएम मान के पूर्व OSD मंजीत सिद्धू कांग्रेस में शामिल, 2027 चुनाव से पहले AAP को झटका