इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे इस सीट से लड़ रहे लोकसभा चुनाव, 12वीं में छोड़ दी थी पढ़ाई

Published : Apr 11, 2024, 06:53 PM ISTUpdated : Apr 11, 2024, 06:58 PM IST
Sarabjit Singh Khalsa

सार

इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा पंजाब के फरीदकोट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले भी वह दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 

अमृतसर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा पंजाब के फरीदकोट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यह सुरक्षित सीट है। सरबजीत सिंह ने 12वीं क्लास में पढ़ाई छोड़ दी थी। उनकी उम्र 45 साल है।

यह पहली बार नहीं है जब सरबजीत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 2014 और 2009 में वह लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए थे। 2014 में वह फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित) और 2009 में बठिंडा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। सरबजीत चुनाव हारने के बाद अपनी लोकसभा सीट बदल लेते हैं। हर बार वह नए क्षेत्र में कोशिश करते हैं। 2019 में सरबजीत बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार थे।

31 अक्टूबर 1984 को हुई थी इंदिरा गांधी की हत्या

बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। उनके दो बॉडीगार्ड बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने उन्हें गोली मारी थी। इंदिरा गांधी को उनके ही घर में गोलियों को छलनी कर दिया गया था।

2014 में सरबजीत सिंह खालसा ने चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र में अपनी संपत्ति 3.5 करोड़ रुपए घोषित की थी। उनकी मां बिमल कौर और उनके दादा सुच्चा सिंह 1989 में क्रमशः रोपड़ और बठिंडा से सांसद बने थे।

पंजाब में 1 जून को होगा मतदान

गौरतलब है कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। यहां एक चरण में चुनाव हो रहा है। 1 जून को मतदान होगा और रिजल्ट 4 जून को आएंगे। पंजाब के लोकसभा सीटों के नाम अमृतसर, गुरदासपुर, खडूर साहिब, होशियारपुर, जालंधर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला हैं।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन