लुधियाना फैक्ट्री में गैस लीक के बाद की तस्वीरें, कहीं लाश उठा रही पुलिस तो कहीं बेसुध को बचाने की जद्दोजहद

पंजाब के लुधियाना में छुट्टी के दिन यानि संडे को बड़ा हादसा हो गया। एक मिल्क बूथ के पास फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाब होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनभर  से ज्यादा लोग अभी सीरियर बने हुए हैं।

Arvind Raghuwanshi | Published : Apr 30, 2023 5:40 AM IST / Updated: Apr 30 2023, 11:38 AM IST

15

पंजाब के लुधियाना में गैस लीक होने से करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से ज्यादा लोग सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताते हुए पुलिस-प्रशासन को लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देष दिए हैं।

25

दरअसल, यह हदासा रविवार सुबह करीब 7: 30 बजे ग्यासपुरा इलाके में मौजूद एक फैक्ट्री में हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि गैस लीक होने की असली वजह क्या है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। शासन हर संभव लोगों की मदद करने में जुट गया है।

35

वहीं हादसे वाली जगह पर अफरा-तफरी का माहौल है। इसलिए लुधियाना एसडीएम स्वाति ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसी की आवाजाही नहीं है। सिर्फ पुलिस के जवान और एंबुलेंस वाले ही अंदर प्रवेश कर पा रहे हैं।

45

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदायी है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

55

बता दें कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर एक मिल्क बूथ बना हुआ है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक राजिंदरपाल कौर ने बताया कि यहां सुबह-सुबह जो भी दुधू लेने के लिए आया वह बेसुध होकर गिर गया। किसी की जान चली गई तो कोई बेसुध है। इस जगह से 300 मीटर दूरी पर गैस लीक होने वाली फैक्ट्री है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos