जन्मदिन के 3 दिन बाद बैंक मैनेजर ने किया सुसाइडः लुधियाना के रेंट रूम में लेडिज अंडरगारमेंट पहने लटका शव हुआ बरामद

Published : Jun 09, 2023, 03:28 PM IST
Beauty Parlour Suicide

सार

पंजाब के लुधियाना शहर से शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। उसका शव लेडिज अंडरगारमेंट में पहने और हाथ रस्सी से बंधे संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

लुधियाना (ludhiana news). पंजाब के लुधियाना शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नेशनलाइज्ड बैंक के सीनियर मैनेजर के सुसाइड का पतार चलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या के तीन दिन पहले ही उसने अपना हंसी खुशी बर्थडे बनाया था। अब शुक्रवार के दिन उसका शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। पूरे मामले में संदिग्ध बात यह है कि उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहने हुआ था। मामला शहर के अमरपुरा इलाके की है। मृतक की पहचान विनोद मसीह के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस जांच कर रही है।

लुधियाना के किराए के मकान में बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड

मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन SHO अमृतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विनोद मसीह कैनरा बैंक में सीनियर मैनेजर के रूप में पदस्थ था। वह मूल रूप से फिरोजपुर की टैंक बस्ती का रहने वाला था और यहां ट्रांसफर आया था। यहां पर वह किराए का मकान लेकर रहता था। शुक्रवार की सुबह बैंक मैनेजर ने अपनी नौकरी पर भी नहीं गया और घर के बाहर नहीं आया तो मकान मालिक को कुछ शंका हुई तो उसने जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। किसी घटना की आशंका के चलते मालिक ने पुलिस को जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने दरवाजा खोला तो नजारा देख हो गए शॉक्ड

मामले की जानकारी मिलते ही थाने के एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर शॉक्ड हो गए। बैंक मैनेजर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। साथ ही उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहने हुए था। पुलिस ने तुरंत ही फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। इसके बाद मौके से सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

रिश्तेदारों से भी करेंगी पूछताछ

मृतक बैंक मैनेजर जहां रूम रेंट लेकर रहता था उसके मालिक ने बताया कि विनोद ने तीन दिन पहले ही अपना जन्म दिन मनाया था। इसके साथ ही वह अपने रूम में खाना बनाने के बजाए ईसा नगरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार सुलेमान के घर जाकर खाना खाता था। पुलिस ने उनको भी घटना की जानकारी देने के साथ सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ के लिए बुला सकती है।

इसे भी पढ़ें- बाड़मेर में एक मां का खौफनाक रूपः 4 बच्चों का मर्डर करने के बाद किया सुसाइड, पांचवे बच्चे को कोख में मार डाला

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी