Heavy Rain Warning: पंजाब-यूपी, उत्तराखंड-हिमाचल और बिहार में भारी बारिश की भविष्यवाणी

पंजाब के अलावा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम श्रेणी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 10, 2023 2:05 AM IST / Updated: Aug 10 2023, 07:41 AM IST

चंडीगढ़. भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार,आजकल में उत्तर भारत के राज्यों पंजाब के अलावा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम श्रेणी के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

भारत में मानसून-झारखंड, बंगाल , ओडिशा में बारिश की स्थिति

बिहार के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून- पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

13 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है, जबकि इसी दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

10 और 13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 13 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 10 और 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 6 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत में मानसून-सिक्किम, पश्चिम बंगाल में मौसम

13 अगस्त के दौरान बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 12 और 13 अगस्त को झारखंड में हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 13 तारीख को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना; 12 और 13 अगस्त को सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में मानसून-अरुणाचल, मणिपुर में बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं।

मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत: अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कम वर्षा की संभावना है।

भारत में मानसून-असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार, बीते दिन बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, केरल, तटीय तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात में कुछ स्थानों पर और तटीय ओडिशा, उत्तरी हरियाणा, विदर्भ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

Dengue होगा छूमंतर, एक बार आजमाकर तो देखिए नानी की खास 5 Home Remedies

वेट लॉस समेत Sorrel के 8 फायदे जान इसे घास समझने की नहीं करेंगे भूल

 

Read more Articles on
Share this article
click me!