किंग ऑफ पंजाब थे प्रकाश सिंह बादल, सिंगर मीका सिंह ने कहा- वो असली राजा थे...उन्हें नहीं भुला पाएंगे

Published : Apr 26, 2023, 07:46 AM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 07:59 AM IST
parkash singh badal death

सार

पंजाब में 5 बार मुख्यमंत्री रहे और शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर देशभर के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कई नेताओं ने दुख जताया है।

चंडीगढ़. पंजाब में पांच बार मुख्यमंत्री रहे और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन से पंजाब ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश सिंह बादल (parkash singh badal death) ने 95 साल की उम्र में मंगलवार को रात करीब 8 बजे मोहली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देशभर के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कई पार्टियों के नेता से लेकर कई बॉलीवुड के सेलिब्रटीज भी बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक प्रकट कर रहे हैं।

प्रकाश सिंह बादल 'एक महान व्यक्ति, पंजाब के राजा और वास्तविक सरदार

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर वैसे तो देशभर के नेताओं ने दुख प्रकट किया है। लेकिन पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने बेहद मार्मिक तरीके से शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'एक महान व्यक्ति, पंजाब के राजा और वास्तविक सरदार, जिन्होंने पंजाब पर 50 से अधिक वर्षों तक शासन किया। कई राजनेता आएंगे और जाएंगे लेकिन, हम एक ही नाम याद रखेंगे और वह है एक ही है प्रकाश सिंह बादल।

पीएम मोदी ने प्रकाश बादल के पैर छूकर लिया था आर्शीवाद

प्रकाश सिंह बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता था। उनको पंजाब की राजनीति का भीष्म पिता माह कहा जाता था। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर एक सरपंच के रुप में शुरू किया था। लेकिन देखते ही देखते वह पंजाब की जनता के दिलों पर राज करने लगे। वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने लगातार 11 बार चुनाव जीते। राजनीति में उनकी इतनी पकड़ थी कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया था।

एक सप्ताह से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे प्रकाश सिंह बादल

बता दें कि प्रकाश सिंह पिछले एक सप्ताह से सीरियस हालत में थे। परिवार ने उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हे करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत थी। बीच में उनकी हालत में सुधार भी हो गया था। लेकिन मंगलवार सुबह से ही हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। आखिर रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन