पंजाब: बसों में महिलाओं संग दुर्व्यवहार, दी जा रही हैं गालियां, होती है छेड़छाड़

Published : Dec 12, 2024, 12:45 PM IST
Punjab Bus

सार

पंजाब में सरकारी बसों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपमानित किया जाता है, गलत शब्द कहे जाते हैं और सीट तक नहीं दी जाती। उन्होंने सुरक्षा और महिला बस कंडक्टर की मांग की है।

लुधियाना। पंजाब में सरकारी बसों में सवारी करने वाली महिलाओं को साथ बिल्कुल भी सही व्यवहार नहीं होता है। इस बात की शिकायत खुद बसों में यात्रा कर रही महिलाओं ने की है। महिलाओं ने अपना दुख जताते हुए कहा कि बसों में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। ये सब उनके साथ इसीलिए होता है क्योंकि वो टिकट के पैसे नहीं देती है। साथ ही उन्हें गलत शब्दों के साथ बस कंडक्टर बुलाने का काम करते हैं। जब मीडियाकर्मियों ने इस बारे में महिलाओं से पूछकर बातचीत की तो उन्होंने खुलकर अपना दुखड़ा बताया।

बस स्टैंड पर जब वो बस का इंतजार या फिर बसों में सफल कर रही होती हैं तो भी उन्हें काफी अपमान झेलना पड़ता है। ज्यादा भीड़ होने पर उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। कई बार उनके कंधों पर भी कोई हाथ रख देता है। बस कंडक्टर पर उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं तो उन्हें काफी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। बसों में उनकी सुरक्षा के लिए किसी भी तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभ चीजों के चलते उनका मान-सम्मान प्रभावित हो रहा है।

गलत शब्द-व्यवहार का किया जाता है इस्तेमाल

महिलाओं ने इस बात की गुहार लगाई है कि उन्हें बसों में यात्रा करते वक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए ताकि वो अपने बच्चों औऱ परिवारवालों के साथ सही से यात्रा कर सकें। बसों से अपने काम और कॉलेज जाने वाली लड़कियां आराम और बिना किसी डर के यात्रा कर सकें। महिलाओं की तरफ से एक महिला बस कंडक्टर की भी गुहार लगाई है। महिलाओं के साथ अश्लील शब्दों के साथ-साथ गलत व्यवहार भी किया जाता है। उन्हें सीट पर बैठने की भी नहीं दिया जाता है। रोजना को इस दुर्व्यवहार का शिकार वो हमेशा होती नजर आती है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन