Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025: कब आएगा रिजल्ट, कितना है इनाम, जानें सभी जरूरी बातें

Published : Sep 23, 2025, 05:33 PM ISTUpdated : Sep 24, 2025, 09:16 AM IST
Punjab State lotteries

सार

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 का ड्रॉ 31 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इसे शाम 6 बजे से जारी किया जाएगा। विजेताओं को करोड़ों रुपए मिलेंगे। टिकट की कीमत 500 रुपए है।

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery 2025 Draw Date, Results: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2025 का ड्रॉ 31 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इसके साथ ही यह घोषणा हो जाएगी कि किन लोगों की किस्मत चमकी है। किन्हें करोड़ों रुपए इनाम मिले हैं।

पंजाब राज्य लॉटरी भारत में कुछ सबसे रोमांचक बंपर लॉटरी योजनाओं की पेशकश के लिए प्रसिद्ध है। इसमें बड़े नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। लाखों लोग इसमें भाग लेते हैं। दीवाली के अवसर पर पंजाब राज्य लॉटरी विभाग ने पंजाब राज्य दिवाली बंपर 2025 का आयोजन किया है। यह विशेष उत्सव लॉटरी है, जिसमें 11 करोड़ रुपए तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस साल 24 लाख टिकट टिकट प्रकाशित किए गए। ये टिकट तीन सीरीज (A, B और C) में हैं। नंबर 200,000 से 999,999 तक हैं।

कब निकाला जाएगा पंजाब स्टेट दीवाली बंपर 2025 लॉटरी का ड्रॉ?

पंजाब स्टेट दीवाली बंपर 2025 लॉटरी का ड्रॉ 31 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ में शाम 6 बजे से निकाला जाएगा। रिजल्ट प्रकाशित होने के 30 दिन के भीतर विजेताओं को अपने इनाम का दावा करना होगा।

पंजाब स्टेट दीवाली बंपर 2025 लॉटरी के टिकट की क्या है कीमत?

पंजाब स्टेट दीवाली बंपर 2025 लॉटरी के एक टिकट की कीमत 500 रुपए है।

दिवाली पंजाब राज्य लॉटरी की पुरस्कार राशि क्या है?

रैंकइनाम 
की संख्या
विजेता के लिए 
इनाम की राशि
टिकट बेचने वालों के लिए 
इनाम राशि
सब स्टॉकिस्ट के लिए 
इनाम राशि
कुल इनाम राशि
1111 करोड़ रुपए50 लाख रुपए20 लाख रुपए11.70 करोड़ रुपए
231 करोड़ रुपए10 लाख रुपए2 लाख रुपए3.36 करोड़ रुपए
3350 लाख रुपए5 लाख रुपए1 लाख रुपए1.68 करोड़ रुपए
4910 लाख रुपए1 लाख रुपए50 हजार रुपए1,03,50,000 रुपए
595 लाख रुपए50 हजार रुपए10 हजार रुपए 50.40 लाख रुपए
624009000 रुपए900 रुपए100 रुपए2,40,00,000 रुपए
724005000 रुपए500 रुपए100 रुपए1,34,40,000 रुपए
824003,000 रुपए300 रुपए50 रुपए80,40,000 रुपए
91200001,000 रुपए100 रुपए10 रुपए13,32,00,000 रुपए
कुल127225   36,14,70,000 रुपए

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन