Punjab Flood 2025: 55 मौतें, 111 कैंप, और अब सामने आई नई परेशानी: पंजाब में बाढ़ का हाल

Published : Sep 12, 2025, 12:26 PM IST
punjab flood 55 deaths relief camps update

सार

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 55 तक पहुंच गई। फाजिल्का, मानसा और गुरुदासपुर सहित प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज हैं। प्रशासन बीमारियों को रोकने के लिए फॉगिंग और मेडिकल कैंप चला रहा है।

पंजाब में बाढ़ से तबाही लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेशभर में राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा अब बढ़कर 55 तक पहुंच गया है। प्रशासन बीमारियों को रोकने के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है ताकि प्रभावित इलाकों में हालात और बिगड़ने न पाएँ।

फाजिल्का और मानसा में हुई ताज़ा मौतें

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियान ने गुरुवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का और मानसा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या 55 हो गई है। प्रदेश में इस समय 111 राहत शिविर चल रहे हैं, जिनमें करीब 4,585 लोग ठहरे हुए हैं। अब तक 23,337 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है, जबकि सिर्फ पिछले 24 घंटों में 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर आंदोलन-शिक्षा सेवा तक, महंतद्वय के योगदान को CM योगी आदित्यनाथ ने किया याद

18 जिलों में फसलें चौपट, लाखों प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार राज्य के 2,214 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 3,88,508 लोग प्रभावित हुए हैं। 18 जिलों में लगभग 1,92,380 हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ का पानी घटा, बढ़ा बीमारियों का खतरा

बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश में आठ एनडीआरएफ, दो एसडीआरएफ, सेना के 14 कॉलम और इंजीनियर टास्क फोर्स की दो टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में कैंप लगा रही हैं।

फॉगिंग और मेडिकल कैंप से की जा रही रोकथाम

बीमारियों को रोकने के लिए प्रभावित गांवों में फॉगिंग मशीनें लगाई जा रही हैं और नियमित मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं, पशु चिकित्सा टीमें जानवरों की देखभाल और टीकाकरण का काम कर रही हैं।

मंत्रियों ने किया दौरा, पीड़ितों को मदद

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर में नुकसान का जायजा लिया और बताया कि 50% प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन (गिरदावरी) पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने गुरुदासपुर का दौरा कर पीड़ित परिवारों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने भी मलोट के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर वित्तीय सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: Punjab Flood Relief: मदद के लिए आगे आया नारायण सेवा संस्थान, जरूरतमंदों तक पहुंची राहत सामग्री

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?