दल्लेवाल के समर्थन में राकेश टिकैत का ऐलान, देश में होगा सबसे बड़ा किसान आंदोलन

Published : Dec 13, 2024, 07:43 PM IST
Rakesh Tikait Advice To Salman Khan

सार

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल का अनशन 18वें दिन भी जारी। राकेश टिकैत ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया, शंभू बॉर्डर से भी बड़ा होगा। मोदी सरकार पर निशाना साधा, पूंजीवादियों की सरकार बताया।

पंजाब। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल का मरणाव्रत आज यानी 18वें दिन भी जारी है। उनकी सेहत के बारे में पूछने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत के अलावा हरिंदर सिंह लक्खोवाल के साथ-साथ पांच नेता आज पहुंचे थे। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार को कलयुग की प्रोफेशनल सरकार करार दिया है। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। ये आंदोलन शंभु बॉर्डर पर जो आंदोलन चल रहा है उससे काफी बड़ा होगा। ये तभी संभव हो पाएगा यदि सभी संगठन इसके लिए साथ आएंगे।

मोदी सरकार है पूंजीवादियों की सरकार

रिकेश टिकैत केवल यहीं नहीं रूकें मोदी सरकार को पूंजीवादियों की सरकार बताते हुए वो दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जो सराकर कत्लेआम पर बनी हो, उसे किसी भी चीज को कोई दर्द नहीं होगा। एसकेएम और बाकी संगठनों को बैठकर इस किसान आंदोलन की चर्चा करनी चाहिए। इसे पूरे देश का आंदोलन बनाना होगा। हम सब लोग साथ में हैं। अगर सरकार अपनी जीद पर है तो हम भी अपने मोर्चें पर डटे हुए हैं।

दल्लेवाल की सेहत पर सुप्रीम कोर्ट परेशान

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब औऱ केंद्र सरकार से कहा कै कि उन्हें डॉक्टर्स की मदद इस मामले में तुरंत लेने चाहिए। कोर्ट ने कहा कि मानव जीवन किसी भी आंदोलन से ज्यादा कीमती है। सरकार को जबरदस्ती अनशन तोड़ने पर उन्हें मजबूर नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने अपनी बात रखते हुए कहा,' उन्हें जबरन अनशन तोड़ने के लिए मजबूर नहीं करें। लेकिन दल्लेवाल को मेडिकल सहायता जरूर दें। जरूरी हो तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाए।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी
पत्नी के मर्डर केस में 4 साल बाद प्रोफेसर गिरफ्तार, बेटी का एक टेस्ट बना गेमचेंजर सबूत