माता-पिता और 3 बच्चे घरे के अंदर: फिर भी नहीं पसीजा कलेजा, काट दी बीवी की गर्दन

Published : Jul 11, 2025, 03:38 PM IST
Chhattisgarh wife murder data

सार

Barmer shocking crime :  राजस्थान के बाड़मेर जिल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पति ने नींद में बीवी को मौत के घाट उतार दिया। जबकि घर में माता-पिता और तीन बच्चे भी थे। आरोपी मर्डर के लिए नई तलवार लेकर आया था।

Barmer shocking crime : राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने आधी रात को अपनी पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात गिराब थाना क्षेत्र के हरसाणी गांव की है, जहां आरोपी पति मोइम खान (37) ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर में उसके माता-पिता और तीन बच्चे थे। उसे ना तो बच्चों पर दया आई और ना ही मां-बाप का डर लगा।

मर्डर करने के लिए खरीदकर लाया था नई तलवार

पुलिस के अनुसार, मोइम खान ने पहले से ही इस हत्या की योजना बना रखी थी। गुरुवार को वह बाजार से विशेष रूप से तलवार खरीदकर लाया था। रात करीब 3 बजे जब पत्नी रहमू (34) कमरे में सो रही थी, तब आरोपी ने धारदार तलवार से उस पर हमला किया और गला काट दिया। वारदात के समय घर में मोइम के माता-पिता बाहर सो रहे थे, जबकि उनके तीन बच्चे आंगन में थे।

खून से लाल हो चुका था पूरा कमरा

सुबह करीब 7 बजे जब परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे तो वहां रहमू का लहूलुहान शव देख चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आरोपी मोइम फरार था।

आखिर क्या है इस शाकिंग क्राइम की वजह?

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद गांव से जोधपुर भागने की फिराक में था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत पीछा किया और शिव क्षेत्र के पास उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। मृतका रहमू तीन बच्चों की मां थी। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह का पता चल सके। वहीं, गिराब थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट