बच्चे को बचाने लाए थे अब लाश लेकर जा रहे, भरतपुर में डॉक्टरों ने मासूम को मार डाला?

Published : Mar 10, 2024, 10:22 AM IST
Bharatpur News

सार

बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए उत्तर प्रदेश से राजस्थान के भरतपुर आए थे। लेकिन डॉक्टरों ने ऐसी लापरवाही की, अब मासूम बच्चे की लाश लेकर घर जाना पड़ रहा है। यह मामला बेहद शर्मनाक है।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । 22 महीने के बच्चे की उसके माता-पिता के सामने ही तड़प तड़प कर मौत हो गई है । परिवार सदमे में है। उत्तर प्रदेश का परिवार बच्चे को बचाने के लिए राजस्थान लाया था , लेकिन यहां डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे को लाश बना दिया।

भरतपुर के प्राइवेट अस्पताल में मौत का इंजेक्शन

भरतपुर जिले की मथुरा गेट थाना पुलिस ने बताया कि मथुरा में रहने वाले अजीत सिंह अपने छोटे भाई के 22 महीने के बच्चे को इलाज के लिए लाए थे। जिसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बच्चों को हर्निया की समस्या थी। उसका प्राइवेट पार्ट हर कुछ दिनों में भारी हो जाता था , उसका ऑपरेशन किया जाना था और ऑपरेशन से पहले उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाना था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के चलते बच्चे को बेहोशी का ओवरडोज दे दिया। जिससे बच्चे का ब्रेन डेड हो गया और उसकी मौत हो गई ।

'हम बच्चे को बचाने आए थे लेकिन उसकी लाश लेकर जा रहे'

बच्चे को गंभीर बीमार बताकर उसे राजधानी जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन जयपुर में आने पर पता चला बच्चा काफी समय पहले मर चुका है। अब परिवार के लोगों ने भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । परिवार का कहना है, हम बच्चे को बचाने के लिए लाए थे। लेकिन अब उसकी लाश लेकर जा रहे हैं । परिवार गहरे सदमे में है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी