सरहद पार से आएगी एक और दुल्हन, कंप्यूटर इंजीनियर ने पाकिस्तान की अमीना से की ऑनलाइन शादी

Published : Aug 04, 2023, 12:45 PM ISTUpdated : Aug 04, 2023, 02:05 PM IST
online marriage

सार

सीमा हैदर के बाद सरहद पार से एक और दुल्हन भारत आने वाली है। भारत के युवक ने पाकिस्तान की युवती से ऑनलाइन निकाह किया है।  

राजस्थान। भारत और पाकिस्तान के बीच युवक-युवतियों के प्रेम संबंध और शादी की खबरें आम होती जा रही हैं। सीमा हैदर और अंजू की सरहद पार लव स्टोरी काफी चर्चा में है। वहीं अब एक और पाकिस्तानी दुल्हन जल्द ही भारत आने वाली है। राजस्थान के जोधपुर निवासी कंप्यूटर इंजीनियर ने पाकिस्तानी युवती से निकाह रचा लिया है। खास बात ये है कि निकाह बाकायदा दोनों तरफ से काजी और परिवार वालों की मौजूदगी में करवाया गया है।

परिवार वालों का कहना है कि दो दिन पहले ही दोनों का निकाह कराया गया है। वीजा एवं अन्य जरूरी दस्तावेज के लिए उन्होनें अप्लाई कर दिया है। वीजा मिलने के बाद जल्द ही वह राजस्थान के जोधपुर शहर में अपने शौहर के पास रहने आ जाएंगी। यह निकाह जोधपुर में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराया गया है। 

बड़े भाई का रिश्ता भी पाकिस्तान में ही हुआ
निकाह के बाद पाकिस्तानी दुल्हन का अब परिवार को बेसब्री से इंतजार है। दुल्हन के वीजा के लिए भी अप्लाई किया जा चुका है। दोनों परिवारों में यह पहली बार संबध नहीं हो रहा है, इससे पहले दूल्हे के बड़े भाई के लिए भी पाकिस्तान से ही दुल्हन आई थी। दोनो परिवारों में काफी पुराने संबध हैं। 

ये भी पढ़ें।  सीमा हैदर के बारे में सबसे बड़ा खुलासा: प्रीती बनकर इंडिया में ली एंट्री, बताया भारत का आधार कार्ड!

दुल्हन-दुल्हन का ऑनलाइन हुआ निकाह
राजस्थान के जोधपुर में रहने वाले अरबाज का निकाह दो दिन पहले पाकिस्तान के करांची शहर में रहने वाली अमीना से हुआ है। अमीना को वीजा नहीं मिलने के कारण यह निकाह ऑनलाइन कराया गया। दूल्हा अपने परिवार को लेकर मैरिज गार्डन पहुंचा और वहां पर पर्दे पर दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। दुल्हन भी अपने तमाम रिश्तेदारों के साथ मौजूद थी। उसके बाद मुस्लिम रिवाज के अनुसार दोनो का निकाह हुआ। दूल्हा और दुल्हन ने परिवार के बुजुर्गों से आर्शीवाद लिया और उसके बाद करांची और जोधपुर दोनों शहरों में दावत का दौर चला।

ये भी पढ़ें। प्यार में बॉर्डर पार!प्रेमी से मिलने भारत की अंजू पहुंची पाकिस्तान, सीमा हैदर की तरह है ये भी Love Story

कंप्यूटर इंजीनियर हैं अरबाज 
अरबाज खान पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। उनके बड़े भाई सीएक हैं जिनकी शादी भी करांची शहर में हुई थी। उनके दादा मोहम्मद अफजल पेशे से कान्ट्रैक्टर हैं। उनका कहना है कि अमीना के परिवार से हमारी पुरानी पहचान है। कोशिश यही थी कि पोते की बहू हमारे शहर में आए और उसके बाद बड़ा आयोजन करें लेकिन वीजा संबधी अन्य परेशानियों के कारण ऐसा नहीं हो सका। ऑन लाइन निकाह किया गया है। परिवार खुश है बस अब बहू का इंतजार है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद