राम मंदिर का न्यौता ठुकराने पर कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, कई नेताओं ने छोड़ दी पार्टी

Published : Jan 12, 2024, 02:52 PM ISTUpdated : Jan 12, 2024, 03:12 PM IST
kota rajasthan

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का न्यौता ठुकराना कांग्रेस को महंगा पड़ गया है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

कोटा.अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का न्यौता ठुकराना कांग्रेस को महंगा पड़ गया है। राजस्थान कोटा के यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव और देहात कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कंवर सिंह चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है। उनका कहना है कि जिस पार्टी में भगवान राम का सम्मान नहीं उस पार्टी से हमारा भी कोई नाता नहीं।

कांग्रेस आलाकमान ने किया अयोध्या जाने से इंकार

दरअसल अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए करीब 7 हजार लोगों को न्यौता दिया गया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर के न्यौता को स्वीकार नहीं करते हुए राम मंदिर जाने से इंकार कर दिया है। जहां एक तरफ राम मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह है। वहीं कांग्रेस आलाकमान द्वारा भगवान राम मंदिर के न्यौते को स्वीकार नहीं करने पर कांग्रेस नेता ही विरोध में खड़े होने लगे हैं। जिसके चलते यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव कंवर सिंह चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। जिन्होंने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के जयकारे लगाए।

यह भी पढ़ें: IT की छात्रा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज होस्टल बलिया UP में किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड को इमोशनल मैसेज भेज पंखें से लटकी

पीले चावल देने घर घर जाएंगे

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कंवर सिंह चौधरी ने पार्टी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। हालांकि हम अभी किसी अन्य पार्टी को ज्वाइन नहीं करेंगे। लेकिन हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए अयोध्या राम मंदिर आने के लिए पीले चावल देने घर घर जाएंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि हमने सालों तक कांग्रेस के लिए काम किया है। लेकिन जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के न्यौते को ठुकराया है। उससे हमारी भावनाएं आहत हुई है। इसलिए हमने आज से ही पार्टी छोड़ दी है। जो पार्टी भगवान राम का सम्मान नहीं कर सकती है। उस पार्टी के लिए हमारे दिल में भी कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव होते ही बंद होगी लाड़ली बहना योजना, नेता प्रतिपक्ष उमेश सिंघार ने मुरैना में किया बड़ा दावा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

16 सीटर जीप में सवार हुए 60 लोग, राजस्थान का यह जोरदार वीडियो देख लोग हैरान-Watch
गुड न्यूज: इस राज्य में 1000 युवाओं को पुलिस की नौकरी, आज ही मिलेंगे नियुक्ति पत्र