कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 7 दिन पहले ही 17 साल का पुष्पेंद्र नीट की तैयारी करने आया था

Published : Jul 17, 2023, 12:33 PM ISTUpdated : Jul 17, 2023, 06:41 PM IST
emotional story kota 17 year old neet student committed suicide rajasthan

सार

 पूरी दुनिया में शिक्षा नगरी से मशहूर कोटा शहर अब लोगों को डराने लगा है। यहां आए दिन नीट स्टूडेंट सुसाइड कर रहे हैं। अब फिर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। हैरान की बात यह है कि 17 साल का पुष्पेंद्र 7 दिन पहले नीट की तैयारी के लिए कोटा आया था। 

कोटा. राजस्थान में एजुकेशन सिटी के नाम से मशहूर कोटा में एक बार फिर छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है। छात्र ने अपने ही कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र के साथ उसका चचेरा भाई भी रहता था। जो सब्जी लाने के लिए बाहर गया था। लेकिन जैसे ही बाहर लौटा तो अपने भाई का शव लटका देख कर वह चौंक गया। इस बात की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

17 साल का पुष्पेंद्र नीट की तैयारी करने के लिए 7 दिन पहले ही कोटा आया था

मामला कोटा शहर के जवाहर नगर इलाके का है। जहां राजीव गांधी नगर में जालौर निवासी 17 साल का पुष्पेंद्र नीट की तैयारी करने के लिए 7 दिन पहले ही कोटा आया था। जिसके साथ उसका चचेरा भाई रह रहा था। चचेरा भाई पुष्पेंद्र की पसंद की सब्जी लाने के लिए बाजार गया था। पीछे से पुष्पेंद्र ने कमरे में फांसी का फंदा बनाया और फिर पंखे पर लटककर सुसाइड कर लिया। जब चचेरा भाई घर पर लौटा तो गेट बंद मिला इसके बाद उसने तुरंत हॉस्टल संचालक को उसकी जानकारी दी। इसके बाद जब खिड़की का कांच तोड़कर देखा गया तो पुष्पेंद्र कमरे पर फांसी पर लटका हुआ था।

कोटा में 1 साल में करीब 20 से 25 बच्चे कर चुके हैं सुसाइड

वही आपको बता दें कि राजस्थान में कोटा शहर में छात्र के सुसाइड का यह पहला मामला नहीं है। कोटा में 1 साल में करीब 20 से 25 सुसाइड के मामले सामने आते हैं। जिनमें ज्यादातर मौतों का कारण पढ़ाई का तनाव रहता है। हालांकि इस बार स्टूडेंट के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है ऐसे में अभी तक पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजन जो रिपोर्ट देंगे उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी