सगाई की पहली यात्रा बनी आखिरी: कपल की दर्दनाक मौत, साथ में 2 दोस्तों का भी अंत

Published : Jul 06, 2025, 01:56 PM ISTUpdated : Jul 06, 2025, 01:57 PM IST
baran highway road accident

सार

baran highway road accident : राजस्थान के बारां हाईवे पर भीषण हादसा हो गया, जिसमें में चार युवाओं की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि एक कपल की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी, लेकिन सगाई के बाद की पहली यात्रा बन गई आखिरी। 

baran highway road accident : राजस्थान के बारां जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के निवासी थे और निजी कार से शिवपुरी से कोटा की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक सगाईशुदा जोड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गया।

यूपी से निकले और राजस्थान में मौत

घटना रात करीब 1 बजे बारां बाईपास के पास पैनोरमा के समीप हुई, जहां एक पिकअप ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उसमें घुस गई। कार में चार लोग सवार थे—ड्राइवर नमन चतुर्वेदी (लखनऊ), जया शर्मा (लखनऊ), अंशिका मिश्रा (गोरखपुर) और राहुल कुमार (दिल्ली)। इस टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

एक को कोटा पहुंचाया…लेकिन नहीं बच सका

सूचना मिलने पर बारां के पुलिस उप अधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत और कोतवाली थाना प्रभारी योगेश चौहान मौके पर पहुंचे। घायलों को कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जया शर्मा को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

नमन और जया की दुखद कहानी…

सबसे भावुक कर देने वाली बात यह रही कि नमन और जया की हाल ही में सगाई हुई थी और यह उनकी पहली यात्रा मानी जा रही थी। यह यात्रा अब हमेशा के लिए एक कड़वी याद बन गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे बारां के लिए रवाना हो चुके हैं। हादसे की जांच जारी है और पिकअप चालक की जिम्मेदारी को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि हाईवे पर लापरवाही और अचानक ब्रेक जैसी छोटी चूक भी चार जिंदगियां लील सकती है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट