Friendship Day : एक ही मंडप में निकाह और 7 फेरे, दिल छू लेगी इन हिंदू-मुस्लिम की दोस्ती

Published : Jul 31, 2025, 06:37 PM IST
Friendship Day

सार

Friendship Day 2025: भारत समेत दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले संडे को मनाया जाएगा। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं राजस्थान में कोटा के रहने वाले दो दोस्तों की कहानी, जिन्होंने दोस्ती की अनोखी मिसाल कायम की है। एक हिंदू है तो दूसरा मुस्लिम…

Special Story of Friendship Day 2025: इस फ्रेंडशिप डे पर एक 40 साल पुरानी और दिल को छू लेने वाली दो हिंदू मुस्लिम दोस्तों की कहानी वायरल हो रही है। यह दोस्ती कोटा के कनसुवा बायपास रोड पर रहने वाले अब्दुल रऊफ अंसारी और विश्वजीत चक्रवर्ती की है। जिन्होंने अपनी यारी में धर्म और मजहब को नहीं आने दिया। इतना ही नहीं दोनों ने दो महीने पहले अपने बेटों की शादी एक मंडप में करके भाईचारे और इंसानियत की अनोखी मिसाल कायम की है।

दोनों ने साथ व्यापार किया और साथ घर बनाए

दोनों की दोस्ती 40 साल पुरानी है। दोनों ने साथ व्यापार किया, साथ घर बनाए, और अब अगली पीढ़ी को भी साथ जोड़ दिया। दोनों के बीच कभी धर्म और मजहब को लेकर कोई विवाद तक नहीं हुआ। दोनों की यारी की पूरा इलाका तारीफ करता है, लोगों का कहना है कि पूरे जमाने में हमने ऐसी दोस्ती नहीं देखी।

एक ही मंडप में बेटों का निकाह और 7 फेरे करवाए

17 अप्रैल को अब्दुल रऊफ के बेटे यूनुस अंसारी का निकाह फरहीन से पढ़ाया गया और 18 अप्रैल को विश्वजीत के बेटे सौरभ ने श्रेष्ठा से हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। खास बात यह रही कि दोनों शादियां एक ही मंडप में हुईं—बिना किसी बाधा या तनाव के। निमंत्रण पत्र भी संयुक्त रूप से छपवाया गया था, जिसमें एक ओर कुरान की आयतें थीं तो दूसरी ओर वैदिक मंत्रों का उल्लेख। रिसेप्शन में भी दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत किया। यूनुस की बारात का स्वागत विश्वजीत ने किया, वहीं सौरभ की घोड़ी की अगवानी अब्दुल रऊफ ने की।

Friendship Day से पहले दोस्ती के किस्से हो रहे वायरल

  • Friendship Day 2025 से पहले लोग दोनों की दोस्ती की काहनी को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "अगर दोस्ती सच्ची हो, तो वह धर्म नहीं, दिल से चलती है।"
  • दूसरे यूजर ने लिखा- जहां देश में अक्सर धर्म के नाम पर दीवारें खड़ी होती हैं, वहां कोटा की यह कहानी एक पुल बनकर सामने आई है। ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’
  • तीसरे यूजर ने लिखा- इस Friendship Day, कोटा की यह कहानी याद दिलाती है कि जब रिश्ते दिलों से बनते हैं, तो धर्म, जाति या परंपराएं सिर्फ एक पृष्ठभूमि बन जाती हैं। असली बात होती है, सम्मान, विश्वास और दोस्ती।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा