कहां यह अद्भुत और विशाल हनुमान जी की प्रतिमा, 25 KM दूर से होगे दर्शन

Published : Apr 12, 2025, 10:50 AM IST
Hanuman Jayanti 2025

सार

Hanuman Jayanti 2025 : राजस्थान में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बन रही है! जिसके दर्शन 25 किमी दूर से होंगे। यह विशाल मूर्ति नाथद्वारा में गिरिराज पर्वत पर विराजमान होंगी।

नाथद्वारा. आज हनुमान जयंती के मौके पर भगवान हनुमान के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में भगवान हनुमान की 108 फीट की प्रतिमा लगेगी। यह इतनी बड़ी होगी कि 25 किलोमीटर दूर पहले से ही यह आपको दिखाई देना शुरू हो जाएगी। तीन महीने में इसका काम पूरा होगा। यह मूर्ति राजसमंद जिले के नाथद्वारा में लगने जा रही है।

ठीक सामने  होगी "विश्वास स्वरूपम"भगवान शिव की प्रतिमा

यह प्रतिमा नाथद्वारा के लालबाग स्थित गिरिराज पर्वत पर लगेगी। इस प्रतिमा का निर्माण मुंबई के गिरीशभाई शाह के द्वारा करवाया जा रहा है। 15 फीट ऊंचे बेस पर इस प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। जहां यह प्रतिमा लगेगी उसके ठीक सामने ही "विश्वास स्वरूपम"भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा लगी हुई है। जिस मूर्तिकार नरेश कुमावत ने भगवान शिव की प्रतिमा तैयार की थी। वही इस प्रतिमा को तैयार कर रहे हैं।

दिल्ली में किया जा रहा प्रतिमा का निर्माण

इस प्रतिमा की लागत करीब 4 करोड़ रुपए आएगी। प्रतिमा का बाहरी हिस्सा फाइबर ग्लास का होगा और अंदर करीब 115 टन जंगरोधी लोहा। इस प्रतिमा की नींव भी करीब 15 फीट गहरी है। प्रतिमा का मुख नाथद्वारा में स्थित भगवान श्रीनाथ के मंदिर की तरफ रहेगा। इस प्रतिमा के कई अंगों का निर्माण दिल्ली में किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद सभी अंगों को यहां लाया जाएगा और फिर उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में जोड़ा जाएगा।

2023 हनुमान जयंती के दिन से हो रहा है निर्माण

अप्रैल 2023 में हनुमान जयंती के दिन ही इसका निर्माण शुरू हुआ था। जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ इस प्रतिमा की नींव का काम शुरू हुआ था। अब संभावना है कि जुलाई तक इस प्रतिमा का काम पूरा होगा। भगवान हनुमान की इतनी बड़ी प्रतिमा को देखने के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों में उत्साह है।

आंधी या बारिश में भी प्रतिमा का कुछ नहीं होगा

प्रतिमा को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि आने वाले 200 साल तक चाहे कितनी ही भयंकर आंधी या बारिश क्यों ना आए,इस प्रतिमा पर उसका कोई भी असर नहीं पड़े। इसमें जो रंग होगा वह भी ऐसा होगा जो कभी फीका नहीं दिखे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी