
भरतपुर. देशभर में आज होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। होली के पर्व की बात हो और राजस्थान के डीग जिले के गांठोली गांव का जिक्र न हो, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। इस गांव को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की होली स्थल कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने पहली बार राधा और अपने ग्वाल बालों के साथ यही होली खेली थी।
होली के पर्व पर यहां के लोग प्राचीन सरोवर में आज भी होली की रस्म निभाते हैं। गांव के पंडित प्रेमी शर्मा बताते हैं कि एक बार श्री कृष्ण अपने साथियों के साथ गांव में विहार कर रहे थे। इसी दौरान खेलते खेलते वह अचानक थक गए और पेड़ की छांव में विश्राम करने लगे। तब उनके साथियों ने एक दिव्य लीला रची। जिन्होंने राधा रानी और कृष्ण के कपड़ों में गुप्त रूप से गांठ बांध दी। जब दोनों उठे तो देखा कि दोनों एक दूसरे से बंधे हुए हैं। इस वजह से ही इस गांव का नाम गांठोली पड़ गया।
मान्यता है कि यहां गांव के सरोवर के पास वृक्ष की पत्तियों को पीसकर हरे रंग और टेसू के फूलों से रंग बनाकर राधा रानी और श्री कृष्ण ने होली खेली थी। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने इसी गांव से होली खेलने की परंपरा की शुरुआत की थी। जो पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गई थी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।