जिस पोते के जन्म पर दादी ने मिठाई बाटी, उसी ने सरिया से सिर फोड़कर मार डाला

Published : May 13, 2024, 06:36 PM IST
Jaipur News

सार

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके से सनसनीखेज खबर है। यहां एक नाबालिग पोते ने अपनी 70 साल की दादी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसका साथ उसके दोस्त शहजाद ने भी दिया। वजह थी दादी ने उसका एक गंदा सच पकड़ लिया था।

जयपुर (राजस्थान). जिस पोते के जन्म पर दादी ने लड्डू-मिठाई बंटवाए थे, क्या पता था वही पोता अपनी दादी को मार डालेगा। राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके से सनसनीखेज खबर आ रही है । पुलिस ने इस मामले में नाबालिग पोते और 21 साल के उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। दोनों ने घर में जेवर और कैश लूट थे। दादी को उसका पता चल गया था , इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

70 साल की दादी के लिए हैवान बन गया पोता...

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि ननकी देवी जिनकी उम्र 70 साल थी, वह झोटवाड़ा की शिल्प कॉलोनी इलाके में अपने तीन बेटों , बहू और पोते पोतियो के साथ रह रही थी । 10 मेंई को घर में नानकी देवी और उनका नाबालिक पोता ही मौजूद था ।‌इस दौरान जब नानकी देवी का एक बेटा शाम को घर लौटा तो मां को फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़े पाया। उसने अन्य भाइयों को सूचना दी और मां को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक मां की मौत हो चुकी थी।

पोते ने दोस्त शहजाद के साथ मिलकर बनाई थी खौफनाक प्लानिंग

जिस कमरे में नानकी देवी रहती थी, उस कमरे में रखें संदूक का ताला तोड़कर पोता करीब 3 लाख रुपए के जेवर और ₹100000 कैश लेकर फरार हो गया था। परिवार के लोगों ने पोते के खिलाफ रिपोर्ट दी थी । अब पता चला कि पोते के साथ उसका दोस्त शहजाद भी था। दोनों ने मिलकर दादी को मार डाला।

दूसरे पोते ने दर्ज कराई आरोपी के खिलाफ एफआईआर

ननकी देवी के पोते सुरेश कुमावत ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने दोनों हत्यारे को पकड़ लिया है । सुरेश ने पुलिस को बताया कि कुछ महीना पहले भी पोते ने दादी की अलमारी से ढाई लाख रुपए कैश चोरी किए थे, लेकिन इस बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी । परिवार के लोगों ने उसे डांट लगाई थी और उसके बाद उसने काफी पैसा वापस लौटा दिया था । लेकिन अपने मौज और शौक के लिए अब उसने दादी को ही रास्ते से हटा दिया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी