जयपुर में 4 बच्चों की एक साथ दर्दनाक मौत, मिनटों में खुशियां मातम में बदलीं

Published : May 15, 2025, 07:41 PM IST
Jaipur News

सार

जयपुर के दूदू में एक फार्म हाउस के तालाब में नहाते समय चार युवाओं की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं, जो बकरियां चराने गए थे।

जयपुर, राजधानी जयपुर के दूदू क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार युवाओं की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं। ये सभी पास की ढाणी में बकरियां चराने के दौरान एक फार्म हाउस के तालाब में नहाने गए थे।

कुछ ही मिनटों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया

पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ जब कमलेशी देवी (18) तालाब में नहाने उतरी और फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए विनोद कुमार (20), कुमारी रामेश्वरी (18) और हेमा बावरिया (18) भी तालाब में कूदे, लेकिन वे सभी खुद भी पानी में डूब गए। चारों युवक-युवतियां काकड़िया की ढाणी के रहने वाले थे और गांव के अन्य साथियों के साथ बकरियां चराने निकले थे। फार्म हाउस के पास बने इस तालाब को देखकर वे नहाने लगे थे, लेकिन कुछ ही मिनटों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

दूदू पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। दूदू थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों शव तालाब से निकाले गए और पोस्टमॉर्टम के लिए दूदू अस्पताल भेजे गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और लोगों से ऐसे अनदेखे तालाबों या जलाशयों में नहाने से बचने की अपील की है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी