कश्मीर नहीं राजस्थान है येः प्रदेश में बारिश ने किए ये हाल, अप्रैल की शुरुआत से फिर तरबतर होंगे कई जिले

Published : Mar 25, 2023, 11:03 AM IST

जयपुर (jaipur news). राजस्थान में लगातार एक के बाद एक एक्टिव हो रही पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले करीब 1 महीने से बारिश की गतिविधियां चालू है। इसके चलते प्रदेश की करीब 2 हजार करोड़ की फसल बर्बाद हो चुकी है। ओलावृष्टि के चलते शहर में सफेद चादर बिछी।

PREV
15

पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बरसात होती रही। हालांकि अब आज से इस बारिश की गतिविधियों कम सी होने वाली है। पर मौसम विज्ञान केंद्र ने अप्रैल महीने में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू होगा।

25

जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो आज से राजस्थान में 30 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले आले की बारिश से सफेद चादर बिछ गई।

35

हालांकि 30 मार्च को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में राजस्थान में कई इलाकों में 30 मार्च से विक्षोभ के एक्टिव रहने तक बारिश होने के आसार है। इस दौरान आंधी भी चलने की संभावना है।

45

वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो राजस्थान में इस बार सर्दी में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं हुआ। इसका नतीजा यह रहा कि सर्दी का मौसम जल्दी ही समाप्त हो गया हालांकि इसके बाद लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते राजस्थान में तापमान 10 डिग्री के करीब भी पहुंच गया।

55

अब मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार गर्मी तेज पड़ने के आसार हैं जबकि मानसून इस बार पिछले सालों की तुलना में कम असर वाला रहेगा। हालांकि यह निर्भर करेगा कि मानसून अन्य राज्यों में कितना प्रभावी रहता है।  प्रदेश में ओलावृष्टि के चलते कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories