राजस्थान वेदर अपडेटः मई में भी नहीं थमेगा बारिश का दौर, लू से मिलेगी लोगों को राहत, जानें अपने जिले के ताजा हाल

Published : Apr 29, 2023, 12:41 PM ISTUpdated : Apr 29, 2023, 12:44 PM IST
rajasthan weather

सार

राजस्थान में अभी तक 8  पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए जिसके चलते मार्च महीने से बारिश थमी नहीं है। अभी भी 2 दिनों से बारिश का दौर जारी है। अब मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मई महीने में भी रैनफॉल की संभावना जाहिर की है। जानिए अपने जिलों के ताजा हाल।

जयपुर (jaipur).राजस्थान में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान में उत्तर भारत में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां राजस्थान में बीते 2 दिन से बारिश का दौर चल रहा है। जिसके 1 मई तक एक्टिव रहने की संभावना है। इसी बीच उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। जिसके असर से राजस्थान में मई में भी दोबारा बारिश की गतिविधियां शुरू होगी।

1 मई तक बारिश का अलर्ट किया जारी

फिलहाल राजस्थान में मौजूदा मौसम की बात करें तो 26 अप्रैल को उत्तर भारत में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के सभी जिलों में 1 मई तक बारिश का अलर्ट है। वर्षा होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इतना ही नहीं शेखावाटी और बीकानेर बेल्ट में 30 अप्रैल और 1 मई को तेज आंधी चलने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि इस ओलावृष्टि से किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्योंकि राजस्थान में ज्यादातर फसलों की कटाई हो चुकी है। शनिवार 29 अप्रैल के दिन भी प्रदेश के जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, बूंदी और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश हुई।

मई के महीने में एक्टिवेट होगा नया विक्षोभ

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक 15 मार्च बाद से लेकर अब तक उत्तर भारत में करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए जिसके असर से राजस्थान में करीब 24 दिन तक बारिश का दौर रहा। अब 1 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। संभावना है कि इसका असर भी प्रभावी रहेगा जिससे कि राजस्थान,हरियाणा,जम्मू कश्मीर, पंजाब जैसे राज्यों में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। मौजूदा मौसम के पैटर्न के मुताबिक यदि मई में और भी कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता है तो राजस्थान में इस बार गर्मी का असर भी कम रहने वाला है।

इसे भी पढ़े- भारत में मौसम खराब, MP, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में चल सकती है धूल भरी आंधी, ओले और भारी बारिश का भी अलर्ट

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच