बेटी की इज्जत बचाने पुलिस के चक्कर काट रहे मां बाप, बेटी नहीं निकल रही कमरे से बाहर

15 साल की लड़की के साथ उसके दोस्त ने ऐसा काम किया कि वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। अपने किये पर पछताने के साथ ही लड़की ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है। वहीं उसके माता पिता बेटी की इज्जत बचाने के चक्कर में पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।

subodh kumar | Published : Jun 20, 2024 8:12 AM IST / Updated: Jun 20 2024, 01:52 PM IST

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाली पंद्रह साल की एक लड़की ने खुद को घर में कैद कर लिया है। माता पिता सारे काम छोड़कर पुलिस थानों और पुलिस अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। ताकि बेटी के साथ गंदा काम करने वाला ईशान नाम का लड़का पकड़ा जा सके। ईशान अभी फरार चल रहा है। उसके बारे में लड़की के पिता ने करधनी थाने में केस दर्ज कराया है।

स्टार मेकर एप से बनाती थी रील

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जानकारी दी कि बेटी के फोन में स्टार मेकर ऐप था और इसके जरिए वह वीडियो और रील बनाती थी और साथ ही अपने दोस्तों के संपर्क में थी। इस दौरान ईशान नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई। वह मिलने की जिद करने लगा। लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। उसके बाद भी ईशान लगातार उसके संपर्क में बना रहा।

यह भी पढ़ें : खूबसूरत बीवी की काली करतूत, जिम ट्रेनर से हुआ ऐसा प्यार, पति को भी लगवा दिया ठिकाने

लड़की ने किया खुद को कैद

इस दौरान कुछ दिन पहले लड़की के माता और पिता किसी काम से बाहर गए थे। इसकी जानकारी ईशान को मिल गई। वह लड़की के घर आ गया और उसके साथ रेप किया। इसका चुपके से वीडियो भी बनाया। उसके बाद इस वीडियो को वायरल करने के नाम पर लड़की से आठ लाख रुपए मांगे। उसने इंकार कर दिया तो ये वीडियो उसके माता और पिता को भेज दिए। उनसे रूपयों की मांग करने लगा। बेटी को इस हालात में देखकर पिता घबरा गए। उन्होनें बेटी से बात की तो सारा खुलासा हुआ। परिवार को डर है कि इस तरह के वीडियो और भी जगह पर भेजे गए हैं। लड़की ने खुद को घर में कैद कर लिया है।

यह भी पढ़ें : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी : कैबिनेट में मिली 14 खरीफ फसलों पर MSP बढ़ाने को मंजूरी

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

AAP LIVE: IGI Airport Incident और Rajkot Canopy Collapses पर AAP ने BJP को घेरा
Ladakh Tank Accident Reason: लद्दाख में 5 जवानों की मौत का असल कारण पता चल गया| Indian Army
Bihar: नीतीश कुमार फिर पलटी मरेंगे? भाजपा नेता के बयान ने मचा दी खलबली|Nitish Kumar|Ashwini Choubey
Monsoon: अगले दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून, पूर्वोत्तर में भी होगी मूसलाधार बारिश
Indira Gandhi के बाद अब PM Modi करने जा रहे ये काम,41 साल का रहा लंबा समय