झालावाड़ में की सबसे दर्दनाक खबर: 10 सेकंड के एक झटके में दो मासूमों की मौत...

Published : Dec 29, 2024, 01:59 PM IST
Jhalawar news

सार

झालावाड़ में घर की छत पर खेल रहे दो बच्चों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

झालावाड़ (राजस्थन). झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में रीछवा रोड पर हुए हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों बच्चे अपने घर की छत पर खेल रहे थे।

झालावाड़ में कैसे हुआ हादसा?

रीछवा रोड स्थित रामस्वरूप के मकान की छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे। छत के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। खेलते-खेलते बच्चों का संपर्क बिजली के तारों से हो गया, जिससे दोनों को जोरदार झटका लगा। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद परिवार और स्थानीय लोग तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे परिवार में शोक की लहर है। पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों ने घटना के लिए घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को जिम्मेदार ठहराया है।

डूंगरपुर में भी हुआ था ऐसा हादसा

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना हुई हो। दो दिन पहले डूंगरपुर जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां पतंग उतारते वक्त बच्चे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे। यह घटना बताती है कि हाईटेंशन लाइनों के प्रति लोगों को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की हाईटेंशन लाइनें बड़ी दुर्घटनाओं को दावत देती हैं। कई बार इन तारों को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी