पाकिस्तान से आए हिंदुओं के 200 मकानों पर प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर.. महिलाएं रोती रही नहीं रुकी कार्रवाही

Published : Apr 25, 2023, 06:21 PM ISTUpdated : Apr 25, 2023, 06:34 PM IST
बुलडोजर कार्रवाही

सार

राजस्थान के जोधपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 400 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाए गए। मकान तोड़ने आए प्रशासन तो परिवारों ने कर दिया पथराव। जेसीबी चला रहे ड्राइवर का सिर फटा। पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग।

जोधपुर (jodhpur news). खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से हैं। शहर में करीब 400 बीघा जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर आज बुलडोजर चले। जिन जगहों पर बुलडोजर चलाए गए वहां पर पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू रह रहे थे। उनके करीब 70 मकानों समेत 200 निर्माण पर बुलडोजर चले। सैकड़ों की संख्या में लोग तितर-बितर हो गए। आशियाने टूटते देख महिलाएं रोने लगी , बच्चे चीखने चिल्लाने लगे, परिवार के पुरुष कार्रवाई का विरोध करने लगे, लेकिन भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ आए प्रशासन ने एक नहीं चलने दी।

400 बीघा जमीन के अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाही

तीन से चार जेसीबी ने कुछ ही मिनटों में करीब 200 निर्माण तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि यह सब कुछ करीब 400 बीघा जमीन पर अतिक्रमण को लेकर किया गया था। निर्माण तोड़ने से पहले वहाँ रह रहे लोगों को नोटिस ईशु के लिए गए थे, नोटिस देने के बाद ही निर्माण तोड़े गए। पूरा मामला राजीव गांधी सेक्टर सी के नजदीक चौखा गांव इलाके का है।

भू माफियाओं की हो सकती है साजिश

जेडीए यानी जोधपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने कहा कि यह जमीन सरकारी है और इस जमीन पर कुछ भू माफियाओं ने कब्जा कराने के लिए पाकिस्तान से आए हुए विस्थापितों को बसा दिया। यह जमीन अरबों रुपए की है। जबकि पाकिस्तान से आए हिंदुओं का कहना है कि इस जमीन पर रहने से पहले उन्होंने पैसे देकर यह जमीन खरीदी है, उसके बाद यहां रह रहे हैं। हालांकि यह जमीन किस से खरीदी गई इसका जवाब उनके पास भी नहीं है। जेडीए के अधिकारियों का कहना है कि इसमें कुछ स्थानीय लोग तो शामिल है ही साथ में कुछ बड़े लोगों के शामिल होने की भी जानकारी है ।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाना है । सोमवार को यह कार्रवाई की गई तब भी बवाल हुआ और आज जब जेडीए के अधिकारी जमीन से पत्थर हटाने के लिए आए तब भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में राजधानी जयपुर भी सूचना भेजी गई है। साथ ही बड़े अधिकारियों को भी बताया गया है। फिलहाल आक्रोश की स्थिति है और पुलिस ने उसे काबू किया है।

इसे भी पढ़े- अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा बाबा का बुलडोजर, मकान मालिक के आते ही भागने लगे अधिकारी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल