शादी के 17 साल बाद प्रेमी प्रेमिका ने किया ऐसा काम, आफत में पड़ गई 12 बच्चों की जान

Published : Apr 28, 2024, 12:11 PM IST
lover

सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक प्रेमी और प्रेमिका ने शादी के 17 साल बाद ऐसा काम किया। जिससे दोनों प्रेमी प्रेमिका के 12 बच्चों की जान आफत में पड़ गई है। क्योंकि उनके सिर पर माता पिता का साया नहीं रहा है।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। भले ही इन दोनों की मौत हुई हो लेकिन अब एक दर्जन बच्चों के सामने मुसीबत आ गई है।

प्रेमिका के साथ किया सुसाइड

पूरा मामला जोधपुर के फलौदी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि जेतडासर में भीलों की ढाणी इलाके में तुलछाराम ने अपनी प्रेमिका जमना के साथ सुसाइड किया। इस दौरान यह पूरा घटनाक्रम हुआ उस वक्त जमना का एक बच्चा भी वहां मौजूद था जिसके रोने की आवाज सुनकर बाकी लोगों को पता चला।

कच्चे मकान में किया सुसाइड

तुलछाराम के खेत में बने कच्चे मकान में यह सुसाइड हुआ। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि महिला की शादी 17 साल पहले हुई थी और युवक की शादी 13 साल पहले। वर्तमान में युवक की पत्नी अपने पीहर गई हुई थी। पीछे से उसकी प्रेमिका अपने 14 साल के बच्चे को लेकर उसके घर पर पहुंची और सुसाइड किया।

प्रेमी प्रेमिका के 12 बच्चे

आपको बता दें कि जिस गांव में यह घटनाक्रम हुआ वहां जमना का पीहर था। दोनों प्रेमी-प्रेमिका के 6-6 बच्चे हैं। मृतक युवक के बच्चों के सिर पर से पिता का साया तो उठा ही है। वहीं अब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उदयपुर के होटल में ठहरा परिवार, चेक-आउट पर ₹5.74 लाख का बिल देख उड़े होश, जानें फिर क्या हुआ
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब